- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना के पति ने इस वजह से बढ़ाई एक नहीं बल्कि तीन गुना फीस, अब एक फिल्म के लिए ले रहे मोटी रकम
करीना के पति ने इस वजह से बढ़ाई एक नहीं बल्कि तीन गुना फीस, अब एक फिल्म के लिए ले रहे मोटी रकम
मुंबई. बॉलीवुड के नवाब और करीना कपूर के पति सैफ अली खान इन दिनों अपने पापा बनने की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। ऐसे में अब वो नई घोषणा करके एक बार फिर से मीडिया में छा गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बड़े पर्दे पर फिल्में कम चल रही हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनके करियर को नई दिशा दे दी है। 'सेक्रेड गेम्स' उनके करियर में गेंम चेंजर साबित हुई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म का प्रचलन कोरोना काल में काफी बढ़ा है। ऐसे में ओटीटी पर अपनी सफलता को देखते हुए सैफ ने फीस में बढ़ोत्तरी कर ली है। बढ़ाई तीन गुना फीस...

अब बताया जा रहा है कि ओटीटी पर अपनी सफलता को देखते हुए सैफ अली खान ने फीस बढ़ोत्तरी कर ली है। अब एक्टर हर फिल्म के लिए तीन गुना ज्यादा चार्ज कर रहे हैं।
हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जो सैफ अली खान पहले एक फिल्म के 3 करोड़ के करीब लेते थे, अब वे 11 करोड़ चार्ज करने जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अगर अब मेकर्स सैफ की किसी फिल्म को बड़े पर्दे की जगह ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लेते हैं, तो फिर ये फीस और भी ज्यादा चार्ज की जा सकती है। ऐसे में अब कोरोना काल में भी सैफ अपनी फीस बढ़ोत्तरी करते दिख रहे हैं।
सैफ इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक चहीते स्टार बनकर उभरे हैं। हर फिल्ममेकर उन्हें किसी ना किसी सीरीज के लिए साइन करना चाहता है। एक्टर ने हाल ही में एक और वेब सीरीज साइन की है। वो अली अब्बास जफर की 'दिल्ली' में लीड निभाते दिखेंगे।
वैसे, सैफ का यूं अचानक फीस बढ़ाना हैरान नहीं करता है। माना जा रहा है कि एक्टर की 'लाल कप्तान' और 'जवानी जानेमन' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सैफ ने अजय देवगन संग 'तान्हाजी' कर उसकी भरपाई कर दी है। उस फिल्म में सैफ के रोल को काफी पसंद किया गया था।
वहीं, 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान ने एक पुलिस कॉप के रोल में सभी को चौंका दिया। ऐसे में उनका फीस बढ़ोत्तरी करना दिखाता है कि उन्हें अपने आप पर काफी ज्यादा भरोसा आ गया है। उन्हें पता है कि वो किसी भी एवरेज फिल्म को भी सुपरहिट बना सकते हैं।
इसके अलावा अगर सैफ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'भूत पुलिस' और 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं। भूत पुलिस की शूटिंग के लिए सैफ अपने साथी कलाकारों संग हिमाचल के लिए निकल चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।