- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आंखों के नीचे काला धब्बा और बिना मेकअप हैरान-परेशान नजर आई करीना, पति-बेटे के साथ लौटी अपने घर
आंखों के नीचे काला धब्बा और बिना मेकअप हैरान-परेशान नजर आई करीना, पति-बेटे के साथ लौटी अपने घर
मुंबई. करीब महीने भर बाद प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ मुंबई वापस अपने घर लौट आई है। वे सोमवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। बता दें कि सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) में कर रहे थे तो करीना और तैमूर भी उनके पास वक्त बिताने पहुंच गए थे। करीब 24 दिन हिमाचल में रहने के बाद पूरी फैमिली घर लौट आई है। एयरपोर्ट पर करीना नाइट सूट में नजर आई। उनकी आंखों में नीचे काले धब्बे और वे बिना मेकअप दिखी। करीना चेहरे से थोड़ी हैरान-परेशान भी नजर आ रही थी। एयरपोर्ट पर पूरे समय करीना अपने बेटे को संभालती नजर आई। आपको बता दें कि करीना नए साल में फरवरी-मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।

सामने आई फोटोज में सैफ और तैमूर मैचिंग स्वेटर पहन रखा था। कार में पापा की गोद में बैठे तैमूर चेहरे पर मास्क लगाए दिखे।
पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर। करीना इस दौरान चेहरे से थोड़ी परेशान नजर आई।
कार में पापा सैफ की गोद में बैठे तैमूर।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते करीना, सैफ और तैमूर। इस दौरान करीना ने एक बैग कैरी कर रखा था।
करीना इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।
प्रेग्नेंट करीना नाइट सूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।
सैफ ने थाम रखा था बेटे तैमूर का हाथ। करीना भी बेटे पर नजर रखे हुए थी।
तैमूर को कार में बिठाने के लिए करीना ने कार का दरवाजा खोला।
मम्मी करीना और पापा सैफ का हाथ पकड़े तैमूर अली खान।
बेटे तैमूर को संभालती प्रेग्नेंट मम्मी करीना।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।