- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटे की गलतियों पर पर्दा डाल उसे बिगाड़ रही करीना, जब सैफ ने किया था तैमूर की गंदी आदतों का खुलासा
बेटे की गलतियों पर पर्दा डाल उसे बिगाड़ रही करीना, जब सैफ ने किया था तैमूर की गंदी आदतों का खुलासा
मुंबई. कोरोना की वजह लोग दहशत में जिंदगी गुजार रहे हैं। हर दिन कई लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखे हुए है। महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। सेलेब्स इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीट सैफ अली खान (saif ali khan) का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी करीना कपूर (kareena kapoor) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

आपको बता दें कि सैफ की पत्नी करीना इन दिनों प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी का उनका 8वां महीना चल रहा है। वे फरवरी या फिर मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी। फिलहाल करीना अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। इन दिनों वे दोस्तों के साथ खूब पार्टीज भी कर रही है।
बता दें कि सालभर पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में करीना पर यह आरोप लगाया था कि वे तैमूर को बिगाड़ रही है। इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के व्यवहार को लेकर काफी सारी बातें की थी।
उन्होंने बताया था- तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं और इसका असर घर में देखने तो मिलता है। तैमूर घर में खूब अकड़ दिखाता है। मन का न होने पर गुस्सा हो जाता है और गलत बातें भी बोलते हैं जो नहीं बोलनी चाहिए। स्कूल न जाने की इच्छा जाहिर करता है और जबरदस्ती करो तो गुस्सा हो जाता है।
सैफ ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा था कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।
सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। उन्होंने कहा था- बॉलीवुड में काम करने की जगह है क्योंकि जब वे खुद 17-18 साल के थे, तब उन्होंने खुद को बर्बाद होने से बचा लिया था, जबकि उनके भविष्य के लिए उस समय कोई दिशा निर्देश नहीं था।
सैफ ने यह भी बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।