- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- गॉगल पहने पत्नी करीना के साथ अस्पताल पहुंचे सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने भागकर आए भांजे
गॉगल पहने पत्नी करीना के साथ अस्पताल पहुंचे सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने भागकर आए भांजे
मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। बता दें कि ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर को मुंबई आने की परमिशन गृह मंत्रालय से मिल गई थी हालांकि वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।

चाचा ससुर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं। सैफ ने व्हाइट कुर्ता और गॉगल पहना हुआ था। वहीं, करीना कपूर व्हाइट सलवार सूट में दिखीं।
अस्पताल के बाहर सैफ अली खान। सैफ, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
मामा ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनते ही भांजे आदर जैन और अरमान जैन दौड़ता-भागते अस्पताल पहुंचे। बता दें कि आदर-अरमान ऋषि की बहन रीमा जैन के बेटे हैं।
सूत्रों की मानें तो ऋषि कपूर के अंतिम समय में उनके बेटे रणबीर कपूर भी हॉस्पिटल में उनके कमरे में मौजूद थे। अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने रणबीर से अपने बेड पर बैठने को कहा था। पत्नी नीतू शुरू से उनके साथ थी जब से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं। जानकारी सामने आ रही है कि रिद्धिमा को मुंबई जाने की मंजूरी गृह मंत्रालय की ओर से मिल गई।
ऋषि कपूर के निधन की जानकारी होते ही आलिया भट्ट मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में पहुंची हैं। वे रात को भी हॉस्पिटल में आईं थीं। ऋषि ने गुरुवार सुबह 8. 45 बजे इस दुनिया को अलविदा कहा है। हॉस्पिटल में फिलहाल कपूर खानदान से जुड़े कुछ करीबी लोग ही मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ऋषि के अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा के आने का इंतजार किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए बनाई गई गाइडलाइन के हिसाब से इसमें सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकते हैं। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है।
ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए फैमिली ने कहा कि 'ऋषि कपूर को ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप उन्हें रोते-रोते नहीं एक प्यारी सी स्माइल के साथ अलविदा करें।'
जिस अस्पताल में ऋषि कपूर की बॉडी रखी है उसके बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
अस्पताल के बाहर मीडिया फोटोग्राफर्स और रिपोर्ट्स भी मौजूद हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।