- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अब इस दुनिया में नहीं है सलमान का ये को-एक्टर, 16 साल पहले इस वजह से चली गई थी जान, ऐसी है Family
अब इस दुनिया में नहीं है सलमान का ये को-एक्टर, 16 साल पहले इस वजह से चली गई थी जान, ऐसी है Family
मुंबई। फिल्म 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान के को-स्टार रहे लक्ष्मीकांत बर्डे (Laxmikant Berde) की बुधवार को 16वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 16 दिसंबर, 2004 को हुआ था। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि 'हम आपके हैं कौन' में सलमान के नौकर बने लल्लू प्रसाद उर्फ लक्ष्मीकांत बर्डे अब इस दुनिया में नहीं हैं। चॉल में पले-बढ़े लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही वे उससे अलग रहने लगे थे।

किडनी फेल होने से कई थी जान : लक्ष्मीकांत बर्डे ने अपने कॉमिक अंदाज से सबको खूब हंसाया था। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। 2004 में किडनी फेल होने के चलते उनका निधन हो गया था।
'हम आपके हैं कौन' की एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी : लक्ष्मीकांत ने पहली शादी रूही नाम की लड़की से की थी। कुछ टाइम बाद बिना डायवोर्स लिए दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद वो एक्ट्रेस प्रिया अरुण को डेट करने लगे और 1998 में रूही को बिन बताए प्रिया से शादी कर ली। प्रिया ने कई फिल्मों में लक्ष्मीकांत के साथ काम किया है।
दूसरी पत्नी से हुए दो बच्चे : लक्ष्मीकांत ने अपनी दूसरी शादी के बारे में कभी किसी को नहीं बताया। प्रिया के साथ उनके दो बच्चे स्वानंदी और अभिनय हुए। बाद में लक्ष्मीकांत ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था।
चॉल में एक्टिंग करते थे लक्ष्मीकांत : लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। साथ ही चॉल में होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान एक्टिंग किया करते थे।
मराठी फिल्मों में साइड रोल से की शुरुआत : एक्टिंग में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक लक्ष्मीकांत ने साइड रोल किया।
पहली बार इस मराठी फिल्म में किया लीड रोल : लक्ष्मीकांत को बाद में एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला। जिसमें वो बतौर लीड दिखे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बर्डे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए। लक्ष्मीकांत ने 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे : लक्ष्मीकांत बर्डे आखिरी बार जुलाई, 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और श्रीदेवी ने भी काम किया था। लक्ष्मीकांत ने फिल्म में इंस्पेक्टर प्रकाश का रोल निभाया था।
लक्ष्मीकांत ने किया इन फिल्मों में काम : लक्ष्मीकांत बर्डे ने मराठी के साथ ही कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनमें मेरी बीवी का जवाब नहीं, इंसान, हम तुम्हारे हैं सनम, प्यार दीवाना होता है, हैलो गर्ल्स, उलझन, छुपा रुस्तम, बेटी नंबर वन, पापा द ग्रेट, राजाजी, जानम समझा करो, दिल क्या करे, जमीर, हमेशा, कहर, चाहत, मासूम, हथकड़ी , दि जेंटलमैन, क्रिमिनल, सैनिक, अनाड़ी, संग्राम, दिल का क्या कसूर, साजन, प्रतिकार और त्रिनेत्र शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।