- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पीले रंग की बिकिनी और खुले बालों में दिखी दिशा पाटनी तो लोग करने लगे कमेंट्स, एक बोला- मच्छर काट लेंगे मैडम
पीले रंग की बिकिनी और खुले बालों में दिखी दिशा पाटनी तो लोग करने लगे कमेंट्स, एक बोला- मच्छर काट लेंगे मैडम
मुंबई. सलमान खान (salman khan) की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई में नजर आने वाली दिशा पाटनी (disha patani ) ऐसा कुछ कर ही जाती है कि सुर्खियों में आ जाती है। कुछ घंटे पहले दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर कर कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इस फोटो में दिशा येलो कलर की बिकिनी और खुले बालों में नजर आ रही है। उनको इस हालत में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने तो दिशा पूरे कपड़े पहनने तक की सलाह दे डाली। वैसे, आपको बता दें कि दिशा इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है।

यलो कलर की मोनोकिनी में दिशा समंदर किनारे फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। दिशा अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।
दिशा की बिकिनी फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मच्छर काट लेंगे...डेंगू हो जाएगा...पूरे कपड़े पहन लो मैडम।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी की जान लेने का इरादा है क्या आपका? इसके बाद एक ने लिखा- सुंदर चित्र है पर धुंधला है।
शायद कम ही लोग जानते है कि दिशा अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडल और टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन, पार्थ की बेवफाई के कारण दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ये बात खुद दिशा ने एक इंटरव्यू में बताई थी।
एक वक्त था जब दिशा पाटनी और पार्थ समथान एक-दूसरे को डेट करते थे। इसी दौरान दोनों ने फ्रेश फेस हंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।
दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। तीन साल तक दिशा और पार्थ साथ थे। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। दोनों की पार्टीज का शौक था। फिर अचानक दोनों का ब्रेअप हो गया। ब्रेकअप क्यों हुआ ये जानकर आप चौंक जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा किया गया था कि दिशा को पता चल चुका था कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं।
बरेली (यूपी) में जन्मी दिशा ने करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। हालांकि उन्हें सालभर बाद ही एमएस धोनी की बायोपिक में काम करने का मौका मिल गया। इस फिल्म के बाद दिशा का करियर चल निकला और उन्होंने अपने 5 साल के करियर में अब तक करीब 7 फिल्मों में काम किया है। हालांकि बावजूद इसके उनकी शान-ओ-शौकत में कोई कमी नहीं है।
दिशा के पिता जगदीश पाटनी पुलिस विभाग में सीओ (विजिलेंस) की पोस्ट पर हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है, जो अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है।
2011 में 12th पास करने के बाद दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं।
2016 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में काम किया। दिशा अब तक एमएस धोनी, कुंगफू योगा, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2, भारत, मलंग और बागी 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो आशिमा छिब्बर की एक और फिल्म केटीना में भी नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।