- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस बड़ी वजह के चलते आधी रात को पनवेल वाले फॉर्महाउस से मुंबई पहुंचे सलमान खान, यहां हुए थे स्पॉट
इस बड़ी वजह के चलते आधी रात को पनवेल वाले फॉर्महाउस से मुंबई पहुंचे सलमान खान, यहां हुए थे स्पॉट
मुंबई. सलमान खान पिछले 5-6 महीने से अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में ही वक्त गुजार रहे हैं। वे कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के पहले ही फॉर्महाउस पहुंच गए। लेकिन बीती रात वे मुंबई के मेहबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। दरअसल, टीवी का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है। और सलमान इस शो के नए सीजन का प्रोमो शूट करने आधी रात को मुंबई पहुंचे थे। स्टूडियो से कार में बैठकर बाहर निकलते वक्त मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज क्लिक की। बता दें कि इस बार के सीजन का नाम बिग बॉस 14 नहीं बल्कि बिग बॉस 2020 होगा। ये शो सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने बिग बॉस 2020 का नया प्रोमो शूट किया है। बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसे सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस से शूट किया था।
रिपोर्ट्स हैं कि सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस 2020 टेलीकास्ट होगा। सलमान इस साल भी शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस को होस्ट करते हुए ये उनका 11वां सीजन होगा।
वहीं, दूसरी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। अजय देवगन अपने ऑफिस के बाहर नजर आए।
कैटरीना कैफ रात में सड़क पर घूमती दिखीं।
वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्पॉट हुए।
नीतू सिंह क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुईं।
दिशा पाटनी एक फेन के साथ सेल्फी क्लिक करवाती देखी गई।
डिनी मोरिया मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते दिखे।
सिद्धार्थ शुक्ला मॉर्निंग वॉक करते नजर आए।
कियारा अडवाणी धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।