- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जिस भांजी आयत का माथा चूमते सामने आई सलमान खान की फोटो, ये है उस तस्वीर की सच्चाई
जिस भांजी आयत का माथा चूमते सामने आई सलमान खान की फोटो, ये है उस तस्वीर की सच्चाई
मुंबई. सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने उनके बर्थडे पर बेटी को जन्म देकर भाई को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है। बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद ही खान परिवार ने उसका नाम आयत रखा। अर्पिता ने जब बेटी को जन्म दिया तो उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने लगी, जिसमें सलमान भांजी का माथा चूमते नजर आ रहे थे। आपको बता कि दरअसल ये फोटो सलमान की भांजी की नहीं बल्कि भांजे आहिल की है। 2016 में अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया उस वक्त ये फोटो अस्पताल से सामने आई थी। इसमें अर्पिता अपने बेटे आहिल संग अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं जबकि सलमान भांजे के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।
15

वहीं दूसरी फोटो में सलमान ने आहिल को अपनी गोद में उठाया हुआ है और उसे किस कर रहे हैं। सलमान के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे देखकर समझ रहे है कि ये आयत की फोटो है। जबकि, ये फोटो अर्पिता के बेटे आहिल की हैं।
25
बता दें कि सलमान ने मुंबई के एक स्टूडियो में भी अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान सलमान ने दबंग 3, अक्षय कुमार की गुड न्यूज और कई अन्य फिल्मों के बारे में बातें कीं। सलमान से जब बातचीत के दौरान पूछा गया कि उन्होंने अपने दिन की शुरुआत कैसे की तो उन्होंने बताया, "मैं जगा और मैंने अपना फोन देखा, आयत का आना हमारे परिवार के लिए इससे बेहतर गिफ्ट नहीं हो सकता था।"
35
एक रिपोर्टर ने जब सलमान से पूछा कि वह दूसरी बार मामा बनकर कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बाप बनना बाकी है।"
45
अर्पिता और आयुष की बेटी के नाम के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया, "दो नाम थे, सिफारा और आयत। अर्पिता ने आयत नाम चुना।" सलमान ने बताया कि उनके पिता ने बच्चों के लिए नाम सोचे थे। उन्होंने बताया, "आइडिया ये था कि अगर मेरा कोई बेटा या बेटी होती तो वो इसके बारे में पहले से तैयार थे, लेकिन अब ये नाम लिए जा चुके हैं।"
55
सलमान की भांजी के जन्म के कुछ घंटों बाद ही उसका नामकरण भी कर दिया गया है। पापा आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने बेटी का नाम आयत रखा है। आयुष ने कैप्शन लिखा- 'We’ve been blessed with a beautiful baby girl. Thank you so much for all the love and blessings for Ayat Sharma.'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos