- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सलमान खान के बर्थडे पर ही बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, दोबारा मामा बने भाईजान
सलमान खान के बर्थडे पर ही बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, दोबारा मामा बने भाईजान
मुंबई. सलमान खान आज 54 साल के हो गए हैं। बड़े भाई के बर्थडे पर छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने उन्हें नायाब तोहफा दिया। दरअसल, अर्पिता ने भाई के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद अर्पिता के पति आयुष शर्मा अस्पताल के बाहर नजर आए। बता दें कि अर्पिता और आयुष ने मिलकर प्लान किया था कि वे भाई के बर्थडे पर ही डिलीवरी करवाएंगे और भाई को तोहफा देंगे।
15

सलमान की बहन अर्पिता शुक्रवार सुबह 8 बजे पति आयुष के साथ हिंदुजा अस्पताल पहुंची थी। उसके बाद कुछ देर बाद अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्पिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अर्पिता की बात करें तो वो सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं लेकिन पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है। खासकर अर्पिता सलमान के बेहद करीब हैं।
35
1981 में सलीम खान ने जब हेलन से दूसरी शादी की तो उन्हें कोई संतान नहीं हुई जिसके बाद दोनों ने एक बच्चे को गोद लेने की सोची और इस तरह अर्पिता परिवार में आईं।
45
अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। वह मुंबई में बतौर आर्किटेक्ट एक इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर चुकी हैं।
55
अर्पिता फिल्मों से तो दूर हैं लेकिन भविष्य में फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाना चाहती हैं। इसके अलावा वो खुद का फैशन ब्रान्ड भी लॉन्च करना चाहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos