- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं सपना के पति वीर, जानें किस वजह से छुपाई शादी-प्रेग्नेंसी की बात
किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं सपना के पति वीर, जानें किस वजह से छुपाई शादी-प्रेग्नेंसी की बात
मुंबई. हरियाणीं डांसर और सिंगर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। वो इन दिनों हैप्पी फेज में हैं। सपना के फैंस भी काफी खुश और एक्साइटेड हैं। सपना मां बन गई हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति वीर साहू ने ये खबर फैंस को दी है।

सपना के मां बनने की खबर से फैंस जितना खुश हैं, उतने ही शॉक्ड भी हैं, क्योंकि सपना ने कब शादी की ये किसी को भी नहीं पता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सपना के हवाले से बताया जा रहा है कि उन्होंने इस साल जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनकी शादी प्राइवेट थी।
दरअसल, बताया जा रहा है कि सपना के पति वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था। अब खुद वीर ने अपने पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है।
बता दें कि वीर हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। बताया जाता है कि सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
वीर एक परफॉर्मर हैं। इसके साथ ही सपना के पति सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्हें भी अपनी सिंगिंग के लिए जाना जाता है। वीर को 'खलनायक' (2018), 'रसूक आला जाट' (2017), 'Yaar Landlord' (2017) और 'थड्डी- बड्डी' (2016) के लिए जाना जाता है।
वीर का मार्च 2019 में आया 'शीबा की रानी' गाना काफी चर्चा में रहा था। सिंगिंग और एक्टिंग के कारण उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। वीर का पहला गाना थाड्डी- बड्डी काफी हिट हुआ था। पंजाबी फिल्म 'गांधी फिर आ गए' में काम कर चुके वीर अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं।
वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। वीर सिंगर और एक्टर दोनों हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। कहा जाता है कि वीर MBBS की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग के क्षेत्र में आए हैं। वीर बब्बू मान के नाम से भी जाने जाते हैं। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था।
इसलिए, एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। साल 2016 में आए उनके वीडियो सांग ठाडी बाडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी।
वीर साहू किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर पारित विधेयक को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ। वीर साहू भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।