- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सैफ की बेटी ने गिनाई गोविंदा-करिश्मा की कुली नं 1 की कमियां, जानें क्यों बनाया गया इसका रीमेक
सैफ की बेटी ने गिनाई गोविंदा-करिश्मा की कुली नं 1 की कमियां, जानें क्यों बनाया गया इसका रीमेक
मुंबई. सैफ अली खान की बेटी सारा जल्द ही फिल्म 'कुली नं 1' में फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वरुण धवन ने लीड रोल प्ले किया है। इनके अपोजिट ही सारा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' की इस रीमेक फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। क्यों बनाया गया 'कुली नं 1' का रीमेक...

हालांकि गोविंदा के फैन्स इस फिल्म को बनाए जाने की निंदा कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में जब सारा अली खान से पूछा गया कि मूल फिल्म में क्या दिक्कत थी कि जो इसका रीमेक बनाया गया?
सारा ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत करते कहा था कि 'उन्होंने लोगों से अपील की कि वो इसे उतने ही ईमानदार भाव से देखें, जिससे इसे बनाया गया है।'
सारा ने कहा कि 'फर्क होता है, उसमें जो आप ट्विटर पर कहते हैं और जो एक एंटरटेनमेंट कॉमेडी फिल्म कहने की कोशिश करती हैं। यदि हर कोई पॉलिटिकली करेक्ट होने की कोशिश करेगा तो हमारी जिंदगियों में हंसने हंसाने की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी।'
एक्ट्रेस ने कहा कि 'जाहिर तौर पर आप चीजों का गलत अर्थ नहीं निकाल सकते हैं। गोविंदा सर का करिश्मा को बेवकूफ बनाना और कहना कि वह एक कुली नहीं हैं, बहुत फनी है।'
बता दें, हालिया इंटरव्यू में सारा ने करिश्मा के साथ उनकी तुलना किया जाना खारिज किया था। उन्होंने कहा कि 'करिश्मा ने जो किया मेरे लिए वो करने का कोई मतलब नहीं था।'
'बात तब थी जब मैं खुद का इसमें कुछ ला पाऊं।' बता दें, 'कुली नं 1' डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 45वीं फिल्म है, जिसका ट्रेलर काफी पॉपुलर हो रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।