MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • घरवाले नहीं चाहते थे कि शाहरुख से हो बेटी की शादी, फिर किंग खान ने ससुरालवालों को यूं मनाया

घरवाले नहीं चाहते थे कि शाहरुख से हो बेटी की शादी, फिर किंग खान ने ससुरालवालों को यूं मनाया

मुंबई। शाहरुख और गौरी बॉलीवुड के एक ऐसे कपल हैं, जो पिछले 28 सालों से साथ हैं। 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख ने गौरी छिब्बर को अपना हमसफर बनाया था, तब से अब तक दोनों ने साथ में अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे पल बिताए हैं। शाहरुख और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया था। हालांकि, शाहरुख के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों ने पहले इस रिश्ते से मना कर दिया लेकिन बाद में उनके प्यार के आगे आखिरकार घरवालों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी हो गई।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 25 2019, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
14 साल की गौरी को दिल दे बैठे थे 19 के शाहरुख : बात 1984 की है, जब दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में 19 साल के शाहरुख की नजर, 14 साल की गौरी पर पड़ी। शाहरुख उन्हें बस देखते ही रह गए थे। उस पार्टी में शाहरुख खान ने गौरी को किसी और लड़के के साथ डांस करते देखा और उन्हें गौरी से प्यार हो गया। लेकिन उस रोज, शर्मीले शाहरुख, गौरी से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। इसके बाद तो जिस पार्टी में भी गौरी के पहुंचने की उम्मीद होती, शाहरुख भी उस पार्टी में पहुंच जाते। 25 अक्टूबर, 1984 को तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने गौरी के घर का फोन नंबर हासिल कर ही लिया।
26
कोडवर्ड में करते थे गौरी से बात : शाहरुख को गौरी पसंद आ गई थीं। उनसे फोन पर बात करने का तरीका भी शाहरुख ने निकाला। वो अपनी किसी दोस्त से गौरी के घर फोन करवाते। गौरी के घर जो भी फोन उठाता, शाहरुख की दोस्त उसे अपना नाम शाहीन बताती। शाहीन कोडवर्ड था जिसे सुनकर गौरी समझ जाती कि फोन शाहरुख का है। गौरी के घर किसी को शक भी नहीं होता था और फिर शाहरुख और गौरी देर तक बातें करते। गौरी और शाहरुख की मुलाकात पार्टियों में ही हो पाती थी, जहां गौरी की फीमेल फ्रेंड्स भी उनके साथ होती थीं। धीरे-धीरे ये दोनों लॉन्ग ड्राइव पर भी जाने लगे।
36
ऐसे किया था शाहरुख ने प्रपोज : मुश्ताक शेख द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी 'शाहरुख केन' में SRK उन दिनों को याद करते हुए कहते हैं, "एक दिन मैंने गौरी को उसके घर छोड़ा, जब वो गाड़ी से उतर रही थी तो मैंने उससे कहा मैं तुमसे शादी करूंगा? इसके बाद बिना उसका जवाब सुने मैं अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला आया।"
46
गौरी को दीवानगी की हद तक चाहने लगे थे शाहरुख : एक मैगजीन में छपे आर्टिकल में शाहरुख ने कहा था, "उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। एक मैगजीन में छपे अपने लेख में शाहरुख ने कहा था, "उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था। जब वो अपने बाल खोलती थी तो बेहद खूबसूरत लगती थी। मैं नहीं चाहता था कि दूसरे लड़के उसे देखें। मेरे अंदर असुरक्षा की भावना आ गई थी क्योंकि हम ज्यादा मिल नहीं पाते थे और अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात भी नहीं कर पाते थे।"
56
गौरी के लिए मुंबई की गलियों में खाक छानते रहे शाहरुख : शाहरुख की इसी आदत से परेशान होकर गौरी उन्हें दिल्ली में छोड़कर बिना बताए मुंबई आ गई थी। शाहरुख, गौरी को मनाने मुंबई तक जा पहुंचे थे। उन्हें पता नहीं था कि गौरी मुंबई में कहां रह रही हैं तब भी उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की गलियों की खाक छानी। बहुत ढूंढने के बाद एक दिन शाहरुख ने गौरी को मुंबई के अक्सा बीच पर ढूंढ़ निकाला। शाहरुख को देख गौरी रोने लगी थीं।
66
तीन बार हुई शाहरुख-गौरी की शादी : शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे लेकिन दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और अंत में उन्हें मनाने में कामयाब हो गए। फिर 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ, जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shah Rukh Khan को मिली नई फिल्म, रोल से लेकर शूटिंग तक सबका हो गया खुलासा!
Recommended image2
Dhurandhar The Revenge Box Office: प्रभास का रिकॉर्ड टूटना तय! 'धुरंधर 2' पहले दिन करेगी इतनी कमाई?
Recommended image3
167 मिनट की धुरंधर कॉमेडी फिल्म, जिसके बने 9 रीमेक, 6 बार तो बॉलीवुड ने ही की नक़ल!
Recommended image4
Dhurandhar 2 छोड़ो, बॉक्स ऑफिस की असली धुरंधर निकली यह फिल्म, 10 में की बजट से 5 गुना कमाई
Recommended image5
कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? कितनी पढ़ी-लिखीं, दोनों की उम्र में कितना अंतर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved