- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 40 साल के Shahid Kapoor की एक या दो नहीं बल्कि 3 मां और 3 पिता हैं, क्या आप जानते हैं कैसे
40 साल के Shahid Kapoor की एक या दो नहीं बल्कि 3 मां और 3 पिता हैं, क्या आप जानते हैं कैसे
मुंबई. शाहिद कपूर (shahid kapoor) 40 साल के हो गए हैं। शाहिद का जन्म 25 फरवरी, 1981 को दिल्ली में हुआ था। शाहिद को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ ही उनके डांस, लुक और रोमांटिक इमेज के लिए जाना जाता है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की शूटिंग पूरी की है। वहीं, अब वे राज एंड डीके नेक्स्ट फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इंडस्ट्री में उनके लव अफेयर्स से किस्से भी कम नहीं रहे। हालांकि, अब वे शादीशुदा और दो बच्चों के पिता है। वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहिद के तीन पिता और तीन मां हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? तो आज आपको बताते है इसके पीछे की पूरी कहानी...

पंकज कपूर, शाहिद कपूर के बायोलॉजिकल फादर हैं। शाहिद की मां नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर से 1975 में हुई थी। शाहिद के जन्म के तीन साल बाद 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया। तलाक के बाद शाहिद मां नीलिमा के साथ ही रहते थे।
तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी कर ली और वह शाहिद की दूसरी मां बन गईं। पंकज-सुप्रिया के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रूहान कपूर है और बेटी सना कपूर हैं। सना फिल्म 'शानदार' में नजर आ चुकी हैं। ये दोनों शाहिद के सौतेले भाई-बहन है। हालांकि, सभी की आपस में खूब बनती है।
1990 में नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की और राजेश, शाहिद के दूसरे पिता बने। हालांकि, शाहिद की मां की दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। 2001 में दोनों का तलाक हो गया। इस जोड़ी का 1995 में एक बेटा हुआ जिसका नाम ईशान खट्टर है। ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। ईशान अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी की और रजा शाहिद के तीसरे पिता बने, लेकिन यह भी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। वहीं राजेश ने नीलिमा से तलाक के बाद एक्ट्रेस वंदना सजनानी से 2007 में शादी की थी। इस हिसाब से वंदना शाहिद की तीसरी मां बनी।
दिलचस्प बात ये है कि शाहिद अपने सभी माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं और सभी के साथ उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इतना ही नहीं, वह अपने सौतेले भाई-बहनों के भी काफी क्लोज हैं।
शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन उन्होंने टीवी विज्ञापन और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले शाहिद ने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।
2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह आई, जो बड़ी हिट साबित हुई। 2007 में इम्तियाज अली की जब वी मेट को शाहिद की अब तक कि यादगार फिल्मों में से एक माना जाता है। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में काम करके शाहिद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
एक्टिंग के साथ ही शाहिद के लव अफेयर के किस्से भी खूब चर्चा में रहे। उनका नाम अमृता राव, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा से जोड़ा गया। करीना कपूर के साथ उनकी अफेयर कापी लंबा चला। खबरें तो ये भी आई थी कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों का ब्रेकअप हो गया।
करीना ने शाहिद कपूर को छोड़कर 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली। कपल दो बेटों के पेरेंट्स है। वहीं, शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। कपल के एक बेटी और एक बेटा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।