MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शाहरुख को दामाद बनाने के लिए तैयार नहीं थे गौरी के घरवाले, फिर किंग खान ने ससुरालवालों को यूं किया राजी

शाहरुख को दामाद बनाने के लिए तैयार नहीं थे गौरी के घरवाले, फिर किंग खान ने ससुरालवालों को यूं किया राजी

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख (Shahrukh khan) 55 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख ने 28 साल पहले फिल्म 'दीवाना' से करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख को सबसे ज्यादा फिल्मों में उनके रोमांटिक किरदार के लिए जाना जाता है। फिर चाहे बात आंखों में देखकर डायलॉग बोलने की हो या शाहरुख के सिग्नेचर स्टेप की, आम लड़कियों से लेकर एक्ट्रेसेस तक उनकी कायल हैं। हालांकि शाहरुख को उनकी लाइफ पार्टनर यानी गौरी खान (Gauri Khan) को पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, शाहरुख के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों ने पहले इस रिश्ते से मना कर दिया था लेकिन बाद में उनके प्यार के आगे आखिरकार घरवालों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी हो गई। जब 14 साल की गौरी को दिल दे बैठे थे 19 के शाहरुख...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 02 2020, 12:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

बात 1984 की है, जब दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में 19 साल के शाहरुख की नजर, 14 साल की गौरी पर पड़ी। शाहरुख उन्हें बस देखते ही रह गए थे। उस पार्टी में शाहरुख खान ने गौरी को किसी और लड़के के साथ डांस करते देखा और उन्हें गौरी से प्यार हो गया। 
 

29

तीसरी मुलाकात में गौरी का नंबर पा गए थे शाहरुख : 
हालांकि, उस रोज शर्मीले शाहरुख, गौरी से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। इसके बाद तो जिस पार्टी में भी गौरी के पहुंचने की उम्मीद होती, शाहरुख भी उस पार्टी में पहुंच जाते। 25 अक्टूबर, 1984 को तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने गौरी के घर का फोन नंबर हासिल कर ही लिया। शाहरुख को गौरी पसंद आ गई थीं। उनसे फोन पर बात करने का तरीका भी शाहरुख ने निकाला। 
 

39

गौरी से कोर्डवर्ड में बात करते थे शाहरुख : 
शाहरुख अपनी किसी दोस्त से गौरी के घर फोन करवाते। गौरी के घर जो भी फोन उठाता, शाहरुख की दोस्त उसे अपना नाम शाहीन बताती। शाहीन कोडवर्ड था जिसे सुनकर गौरी समझ जाती कि फोन शाहरुख का है। गौरी के घर किसी को शक भी नहीं होता था और फिर शाहरुख और गौरी देर तक बातें करते। गौरी और शाहरुख की मुलाकात पार्टियों में ही हो पाती थी, जहां गौरी की फीमेल फ्रेंड्स भी उनके साथ होती थीं। धीरे-धीरे दोनों लॉन्ग ड्राइव पर भी जाने लगे।
 

49

ऐसे किया था शाहरुख ने प्रपोज : 
मुश्ताक शेख द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी 'शाहरुख केन' में SRK उन दिनों को याद करते हुए कहते हैं, "एक दिन मैंने गौरी को उसके घर छोड़ा, जब वो गाड़ी से उतर रही थी तो मैंने उससे कहा मैं तुमसे शादी करूंगा? इसके बाद बिना उसका जवाब सुने मैं अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला आया।"
 

59

गौरी को दीवानगी की हद तक चाहने लगे थे शाहरुख : 
एक मैगजीन में छपे आर्टिकल में शाहरुख ने कहा था- "उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था। जब वो अपने बाल खोलती थी तो बेहद खूबसूरत लगती थी। मैं नहीं चाहता था कि दूसरे लड़के उसे देखें। मेरे अंदर असुरक्षा की भावना आ गई थी क्योंकि हम ज्यादा मिल नहीं पाते थे और अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात भी नहीं कर पाते थे।"
 

69

गौरी के लिए मुंबई की गलियों में खाक छानते रहे शाहरुख : 
शाहरुख की इसी आदत से परेशान होकर गौरी उन्हें दिल्ली में छोड़कर बिना बताए मुंबई आ गई थी। शाहरुख, गौरी को मनाने मुंबई तक जा पहुंचे थे। उन्हें पता नहीं था कि गौरी मुंबई में कहां रह रही हैं तब भी उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की गलियों की खाक छानी। बहुत ढूंढने के बाद एक दिन शाहरुख ने गौरी को मुंबई के अक्सा बीच पर ढूंढ़ निकाला। शाहरुख को देख गौरी रोने लगी थीं।
 

79

तीन बार हुई शाहरुख-गौरी की शादी : 
शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे लेकिन दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और अंत में उन्हें मनाने में कामयाब हो गए। फिर 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ, जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।
 

89

29 सालों से साथ हैं शाहरुख-गौरी : 
शाहरुख और गौरी बॉलीवुड के एक ऐसे कपल हैं, जो पिछले 28 सालों से साथ हैं। 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख ने गौरी छिब्बर को अपना हमसफर बनाया था, तब से अब तक दोनों ने साथ में अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे पल बिताए हैं। शाहरुख और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया था। 
 

99

3 बच्चों के पिता हैं शाहरुख :
गौरी से शादी के बाद शाहरुख खान सबसे पहले बेटे आर्यन के पिता बने। इसके बाद उनकी बेटी सुहाना का जन्म हुआ। शाहरुख के तीसरे बेटे अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ। कहा जाता है कि अबराम के जन्म के समय गौरी भी 40 की उम्र पर पार कर चुकी थीं और इस उम्र में बेबी कंसीव करना खतरनाक हो सकता था। इसलिए शाहरुख ने बेटे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमिता छिब्बर अबराम की सरोगेट मां हैं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Virosh Haldi Photos: रश्मिका-विजय हल्दी सेरेमनी की पहली झलक, सेरेमनी में फूलों की होली
Recommended image2
VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की 6 PHOTO
Recommended image3
Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO
Recommended image4
Vijay Deverakonda Vs Rashmika Mandanna: कौन कितना पढ़ा-लिखा? एक के पास हैं 3 डिग्री
Recommended image5
The Wedding of VIROSH Inside Photos: पूल पार्टी के साथ शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved