- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Madhuri Dixit ने जिस फ्लॉप फिल्म में किया शाहरुख संग काम, उसमें जान जाते-जाते बची थी किंग खान की
Madhuri Dixit ने जिस फ्लॉप फिल्म में किया शाहरुख संग काम, उसमें जान जाते-जाते बची थी किंग खान की
मुंबई. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म कोयला (Film Koyla) को 24 साल पूरे हो गए हैं। बेहतरीन स्टारकास्ट के बावजूद डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अमरीश पुरी (Amrish Puri) विलेन के रोल में थे। इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आज आपको इन्हीं में से कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 18 अप्रैल, 1997 को रिलीज हुई थी। उस जमाने में 12 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 28 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

कम ही लोग जानते है कि इस फिल्म में शाहरुख खान वाले रोल के लिए राकेश रोशन ने पहेल सनी देओल को एप्रोच किया था। क्योंकि वे उनकी फिल्म जीत और घातक के एक्शन सीन्स देखकर काफी इम्प्रेस हुए थे। लेकिन किसी कारण से सनी देओल ने काम करने से मना कर दिया था।
खबरों की मानें तो फिल्म में एक सीन सूट करते-करते शाहरुख खान की जान पर आ गई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख के शरीर पर आग लगाई जाती है और वो दौड़ रहे होते है। ये स्टंट उन्होंने खुद किया था। उन्होंने फायर प्रूफ कपड़े पहन रखे थे और वॉटर जेल लगा रखा था लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी जान जाने से बची थी।
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था- आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि काबू से बाहर हो गईं थीं। तभी एक लड़के ने मेरे चेहरे पर कार्बन डाईऑक्साइड डाल दिया। मैंने सांस लेना बंद कर दिया था, क्योंकि सांस अंदर ले ही नहीं पा रहा था। वो दिन बहुत डराने वाला था। मैं बाल-बाल बचा था।
वैसे फिल्म मेकर्स की पहली पसंद एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे थीं लेकिन बाद में ये रोल माधुरी को मिला।
माधुरी ने फिल्म में कई सारे एक्शन सीक्वेंस खुद किए थे। इसे माधुरी और शाहरुख की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। हालांकि इसके गाने सुपरहिट थे।
फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी।
कोयला फ्लॉप हो गई थी लेकिन ये फिल्म शाहरुख के दिल के बेहद करीब है। शाहरुख को शूटिंग प्लेस का एन्वायरेमेंट, म्यूजिक और यहां तक कि शूटिंग में यूज हैलीकाप्टर की आवाज अब तक याद है। ऐये बात खुद शाहरुख कह चुके हैं।
बात वर्कफ्रंट की करें तो 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो के बाद शाहरुख किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की तैयारी में जुटे है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं, माधुरी के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। वे टीवी के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने को जज कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।