- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- शाहरुख ऐसी क्या गलती कर बैठे थे, जिसके लिए ऐश्वर्या राय ने अभी तक नहीं किया माफ, चौंका देगी वजह
शाहरुख ऐसी क्या गलती कर बैठे थे, जिसके लिए ऐश्वर्या राय ने अभी तक नहीं किया माफ, चौंका देगी वजह
मुंबई. कोरोना का कहर अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में है। हजारों लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस बीमारी से कई लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में लॉकडाउन में ढील दी गई है। हालांकि, आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक किस्सा सामने आया है। वैसे आज की बात करें दोनों की अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
| Published : Jun 17 2020, 12:53 PM IST / Updated: Jun 22 2020, 10:19 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की गई। दोनों ने कई हिट फिल्मों में भी साथ काम किया। लेकिन शाहरुख खान ने एक ऐसी गलती कर दी थी जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन उनको अभी तक माफ नहीं कर पाई है।
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की सफलता के बाद ऐश्वर्या राय की फिल्में लगातार सुपरहिट हो रही थी तो कुछ फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। देवदास में ऐश्वर्या को लगने लगा था कि शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। इसी दौरान शाहरुख ने जूही के साथ मिलकर अपनी कंपनी बना ली और फिल्म चलते-चलते बनाने का फैसला किया।
फिल्म में शाहरुख खे साथ ऐश्वर्या राय को बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया। फिल्म चलते चलते की शूटिंग शुरू हो गई। काफी कुछ फिल्म का हिस्सा शूट भी हो चुका था।
एक दिन शूटिंग के बीच सलमान खान अपनी गाड़ी लेकर सेट पर घुस गए। शाहरुख और सलमान के बीच कहासुनी हुई। और ऐश्वर्या सेट से निकलकर सलमान के साथ चली गईं। शाहरुख चिल्लाते रहे पर ऐश्वर्या ने किसी की नहीं सुनी।
शाहरुख गुस्से में लाल हो गए और उन्होंने एक फैसला ले लिया, जिस पर वो आज भी पछताते हैं। उस वक्त वो इतने गुस्से में थे किउन्होंने काजोल को फोन कर फिल्म में काम करने के लिए कहा। हालांकि, काजोल ने मना कर दिया।
इसके बाद शाहरुख खुद रानी मुखर्जी के पास गए। उनके पास ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने का फैसला लेने के बाद अब दूसरा कोई चारा भी नहीं था। फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि रानी भी ये फिल्म करना नहीं चाहती थीं, लेकिन शाहरुख के लिए ये फिल्म उन्होंने की।
फिल्म चलते चलते के सेट पर हुए हादसे को लेकर शाहरुख ने बाद में कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की थी और ये भी कहा था कि मुझे लगता है कि मैंने गलत किया था। लेकिन निर्माता के तौर पर तब मुझे यही सही लगा। शाहरुख ने ऐश्वर्या से इस बात के लिए माफी भी मांगी। पर ऐश्वर्या ने अब तक इस बात के लिए माफ नहीं किया है।