- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जेब में हाथ, ओवर साइज शर्ट और गॉगल लगाए दिखे श्रद्धा कपूर के पापा, बेटी ने इस अंदाज में किया विश
जेब में हाथ, ओवर साइज शर्ट और गॉगल लगाए दिखे श्रद्धा कपूर के पापा, बेटी ने इस अंदाज में किया विश
मुंबई. बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर 68 साल का हो गए हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1952 को दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। हालांकि बाद में फिल्म 'रॉकी'(1981) के दौरान सुनील दत्त ने उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था। शक्ति के पिता सिकंदर लाल कपूर की दिल्ली के कनॉट प्लेस में टेलरिंग की दुकान थी, जबकि उनकी मां सुशीला हाउस वाइफ थीं। पापा के बर्थडे पर बेटी श्रद्धा कपूर ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर की एक रियर फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति कपूर को विश करने के लिए अपने खजाने में से एक फोटो खोजी और उसे शेयर किया। इस फोटो में शक्ति कपूर मिलिट्री कलर की ओवर साइज शर्ट पहने है और उन्होंने अपना एक हाथ जेब में डाल रखा है। गले में सोने की चेन और गॉगल लगाए वे बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।
श्रद्धा ने पापा की फोटो पर कैप्शन लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे कीमती बापू। मेरे सुपरहीरो और ब्रह्मांड के बेस्ट पिता बनने के लिए थैंक्यू।' बता दें कि श्रद्धा प्यार से शक्ति कपूर को बापू कहकर बुलाती है।
फिल्मों में शक्ति कपूर ने विलन के रोल से लोगों के मन में दशहत पैदा की तो अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। दर्शकों ने शक्ति कपूर ने हर किरदार को पसंद किया। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से की थी लेकिन उन्हें पहचान फिल्म कुर्बानी से मिली थी।
2003 में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर ने कहा था- मुझे पढ़ने-लिखने में कभी इंटरेस्ट नहीं रहा। हमेशा एग्जाम में थर्ड डिवीजन आती थी। बुरे बर्ताव के चलते मुझे तीन स्कूलों होली चाइल्ड, फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल से निकाला गया था। मैं हमेशा अपने मन की करना चाहता था और इस वजह से मेरी लड़ाई होती थी।
बता दें कि शक्ति कपूर सिर्फ एक ही फिल्म में हीरो बने और वो भी फ्लॉप रही। उन्होंने 'जख्मी इंसान' में बतौर हीरो काम किया था। यही वजह है कि आज भी वे सिर्फ कॉमेडियन या विलेन का रोल करना ही पसंद करते हैं।
शक्ति कपूर ने कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने विलेन और कॉमेडियन का रोल प्ले किया।
एक बार शक्ति कपूर अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में वे रेप करते नजर आएं। यह देख उनकी मां भड़क गई और थिएटर छोड़कर चली गई थी। पिता ने फटकार लगा दी कि सिर्फ लड़कियों को छेड़ने का काम करते हो। अच्छे रोल करो।
शक्ति ने शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज की थी। दोनों की फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे। पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन शिवांगी से 1982 में शादी की थी और उनके दो बच्चे सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। बेटी श्रद्धा भी एक्ट्रेस है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।