- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मौत के 6 दिन बाद अब जाकर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को आई सास की याद, लिखी ये बात
मौत के 6 दिन बाद अब जाकर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को आई सास की याद, लिखी ये बात
मुंबई. अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में 14 जनवरी को निधन हो गया था। ऋतु नंदा की अंतिम यात्रा में कपूर खानदान के साथ बच्चन फैमिली भी शामिल हुई थी। लेकिन ऋतु नंदा की बहू यानी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा इस दौरान कहीं भी नजर नहीं आई। सास की मौत के 6 बाद अब जाकर बहू श्वेता को उनकी याद आई। श्वेता ने रविवार को बेटी नव्या नवेली और सास के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- Will miss you dearly ♥️.
16

आपको बता दें कि ऋतु काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। 2013 में ऋतु को कैंसर होने का पता चला था। उनका यूएस में लंबे समय तक इलाज भी चला था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी थी। रिश्ते में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया था।
26
दादी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार के दौरान पोते-पोती यानी अगस्त्य और नव्या नवेली नंदा अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। दोनों को ही मामा अभिषेक बच्चन ने संभाला था। अभिषेक इस दौरान भांजे-भांजी के साथ ही रहे।
36
बता दें कि ऋतु नंदा का जन्म कपूर खानदान में हुआ था। वो राज कपूर की बेटी थीं और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन थीं। उनका संबंध बच्चन परिवार से भी है। दअरसल, अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन उनकी बहू हैं। लेकिन इन सबसे अलग ऋतु नंदा की सशक्त पहचान भी रही है।
46
ऋतु नंदा इंश्योरेंस एडवाइजर रहीं है। ऋतु एक एंट्रप्रेन्योर थीं। ऋतु लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थीं। उनका लाइफ इंश्योरेंस का काफी बड़ा नाम थीं। उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है।
56
जब 1980 में ऋतु इंश्योरेंस एजेंट बनीं तो ये दूसरी बार था जब उन्होंने किसी बिजनेस में हाथ डाला था। इससे पहले उनकी NikiTasha नाम की किचन एप्लायंस कंपनी बहुत सक्सेसफुल नहीं रही थी। इसके अलावा ऋतु इंश्योरेंस सर्विसेस की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं।
66
पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 को हुआ था। ऋतु की शादी राजन नंदा संग हुई थी। 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था। ऋतु के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम निखिल नंदा और बेटी का नाम नताशा नंदा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos