- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हाथ में मेहंदी और काला चश्मा पहने पूल में ब्रेकफास्ट करती दिखीं काजल, हनीमून को यूं किया इन्जॉय
हाथ में मेहंदी और काला चश्मा पहने पूल में ब्रेकफास्ट करती दिखीं काजल, हनीमून को यूं किया इन्जॉय
मुंबई. अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' में काम कर चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में पति के साथ हनीमून इन्जॉय करके मालदीव से मुंबई लौटी हैं। वो हनीमून से 10 दिन पहले ही मुंबई पहुंची थीं। इसलिए ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अभी भी छुट्टियों के मूड में ही हैं। उन्होंने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में हनीमून मनाया। काजल ने अब इंस्टाग्राम पर पूल में नाश्ता करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वो नाश्ते का आनंद उठा रही हैं। दिवाली के कुछ दिन पहले ही मुंबई पहुंचीं काजल...

काजल और गौतम दिवाली से कुछ दिन पहले मुंबई पहुंचे। काजल अग्रवाल द्वारा अपने मालदीव हनीमून से शेयर की गई तस्वीरों में एकट्रेस काफी स्टनिंग दिखाई दे रही हैं।
काजल अग्रवाल ने पूल में नाश्ता करते हुए फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में 'मूड' लिखा। कथित तौर पर गौतम किचलू द्वारा क्लिक की गई तस्वीर में, काजल को पूल में नाश्ता करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि उसमें काजल ने हाथ में मेहंदी और काला चश्मा पहना रखा है।
नाश्ते को इन्जॉय करते समय, काजल ने एक मल्टी रंग की बिकनी पहनी हुई हैं और स्ट्रॉबेरी का आनंद लेते नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल ने मालदीव से लौटने के बाद, भाइयों और बहनों के साथ भाई दूज मनाया।
वह अब अपनी आगामी फिल्म 'आचार्य' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हो गईं है, जिसमें वह मेगास्टार चिरंजीवी के साथ जोड़ी जमाते नजर आएंगी। कोरतल्ला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।
इससे पहले काजल और चिरंजीवी ने 'कैदी नं० 150' में काम किया था, जो तमिल हिट फिल्म कैथी की रीमेक है। शूटिंग एक्टर सोनू सूद और तनीकेला भरानी के साथ आगे बढ़ रही है। जल्द ही, चिरंजीवी और काजल टीम में शामिल होंगे और शूटिंग की शुरुआत करेंगे।
काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को मुंबई में गौतम किचलू से शादी की थी। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद, जोड़े ने शादी करने का लॉकडाउन के दौरान यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। अपनी शादी के बाद दोनों ने मालदीव में मनाया हनीमून। काजल और उनके पति गौतम ने मालदीव की कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों खूब इन्जॉय करते दिखे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।