- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सोनम कपूर ने गले लगाकर सासु मां को किया बर्थडे विश, बेहद ग्लैमरस है अनिल कपूर की समधन
सोनम कपूर ने गले लगाकर सासु मां को किया बर्थडे विश, बेहद ग्लैमरस है अनिल कपूर की समधन
मुंबई. सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया आहूजा को बर्थडे विश किया है। बहू सोनम ने बर्थडे विश करते हुए सासु मां के नाम एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। सोनम ने सास को गले लगाते हुए फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज शेयर कर उन्होंने मैसेज लिखा- 'सबसे प्यारे, दयालु व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आनंद और मैं आपको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आपको बेहद प्यार करते हैं और आपको मिस भी कर रहे हैं।' बता दें कि सोनम के पति आनंद आहूजा बिजनेसमैन है।
18

बता दें कि सोनम कपूर की सास और अनिल कपूर की समधन प्रिया बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत है। सास के साथ सोनम की बेहतरीन बॉन्डिंग है। सोनम को जब भी समय मिलता है वे अपनी सास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करतीं है।
28
सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। शादी से पहले सोनम और आनंद ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। आनंद के पिता का नाम सुनील आहूजा और मां का नाम प्रिया आहूजा है। उनके दो भाई अनंत और अमित आहूजा है। उनकी एक बहन है प्रियदर्शिनी।
38
खबरों के मुताबिक सोनम कपूर के हसबैंड आनंद आहूजा करीब 3000 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
48
आनंद क्लोदिंग ब्रांड 'भाने' के ओनर है। आपको बता दें कि सोनम भी इसी ब्रांड के आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं।
58
आनंद अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी भी हैं। पढ़ाई के बाद विदेश में जॉब (2011) शुरू किया। फिर खुद का शू स्टोर 'वेज-नॉन वेज' स्टार्ट किया।
68
आनंद ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के अमेरिकन एंबेसी स्कूल से है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई करने यूएस चले गए। यहां उन्होंने Wharton Business School, Pennsylvania से एमबीए की पढ़ाई।
78
पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में आनंद ने 2011 के दौरान अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। इसी साल उन्होंने इंडिया का पहला शू स्टोर ओपन किया था। इस स्टोर का नाम 'वेज-नॉन वेज' है।
88
सोनम की फ्रेंड प्रेरणा कुरैशी, आनंद की भी बहुत अच्छी दोस्त है। प्रेरणा के जरिए ही आनंद-सोनम की दोस्ती हुई। आनंद ने सोनम को 2014 में प्रपोज किया था। प्रपोजल एक्सेप्ट करने में सोनम ने कुछ महीने लगाएं और फिर हामी भर दी। सोनम-आनंद ने साथ यूरोप टूर किया था। आनंद अहूजा को बास्केटबॉल खेलना पसंद है। इतना ही नहीं वे लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम के खिलाड़ी भी रहे हैं। आपको बता दें कि आनंद को शूज कलेक्ट करने का शौक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos