- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- श्रीदेवी के प्यार में इतने पागल थे अर्जुन कपूर के पापा कि दे दिया था अपनी ही पत्नी को धोखा
श्रीदेवी के प्यार में इतने पागल थे अर्जुन कपूर के पापा कि दे दिया था अपनी ही पत्नी को धोखा
मुंबई. बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की 13 अगस्त को 57वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उनका असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों भी काम किया है। लेकिन एक बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे की 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां रोल फिल्म 'मूंद्रू मुदिचू' में प्ले किया था। श्रीदेवी ने अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर से शादी की थी। और श्रीदेवी के प्यार के खातिर बोनी ने अपनी पत्नी को छोड़ा था। बोनी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में श्रीदेवी से अपने अफेयर को लेकर कई सारी बातें की थी।

बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी की खातिर अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को छोड़ने का फैसला लिया था तो इस बात से मोना ही नहीं अर्जुन कपूर भी बेहद नाराज हुए थे।
बोनी ने लाइफ में दो शादियां की थी। हालांकि, उनकी दोनों पत्नी यानी मोना और श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। मोना से उनकी अरेंज मैरिज हुई थी वहीं, श्रीदेवी से उन्होंने लव मैरिज की थी। वैसे, बोनी-श्रीदेवी की लव स्टोरी काफी टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर गुजरी।
बोनी ने पुराने दिनों का याद करते हुए कहा था- वो मेरे लिए एक लीजेंड रही है। वो इस दुनिया में नहीं है फिर भी ऐसे लगता है कि वो मेरे आसपास है। उन्होंने 2013 की एक समीट में बताया था कैसे उन्हें श्रीदेवी से प्यार हुआ था।
बोना ने बताया था- मैंने श्रीदेवी को 70 के दशक में एक तमिल फिल्म में देखा था। उन्हें देखते ही मैंने अपने आपसे कहा था कि यही है वो जिसे मैं अपनी लाइफ के साथ-साथ फिल्मों में भी चाहता हूं।
बोनी, श्रीदेवी की डेब्यू फिल्म 'सोलहवां सावन' (1978) देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तय कर लिया कि वे बतौर प्रोड्यूसर श्रीदेवी के साथ फिल्म में काम करेंगे।
एक दिन बोनी श्रीदेवी से मिलने उनकी फिल्म के सेट पर पहुंचे। तब श्रीदेवी ने बताया कि उनका काम उनकी मां देखती हैं। जब बोनी अपनी होने वाली सास से मिले तो उन्होंने कहा कि श्रीदेवी फिल्म 'मि. इंडिया' में काम तो कर सकती हैं, लेकिन उनकी फीस 10 लाख रुपए होगी। बोनी ने जवाब दिया कि वे 11 लाख रुपए देंगे।
श्रीदेवी की मां खुश हुईं और इस तरह बोनी कपूर को अपने प्यार के करीब आने का मौका मिल गया। जब श्रीदेवी की मां बहुत बीमार हुईं और उनका अमेरिका में इलाज चला। इस दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी को सहयोग किया। श्रीदेवी उनके इस समर्पण से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने बोनी के प्रपोजल को 'हां' कह दिया। हालांकि, बोनी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे।
1996 को जब बोनी और श्रीदेवी ने शादी की थी तब जाकर मोना को अहसास हुआ था कि उनका घर टूट चुका है। श्रीदेवी और बोनी की शादी से दुखी मोना ने 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था- बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे गहरा धक्का लगा था।
मोना ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थी। उनका रिश्ता कायम हो चुका है। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर है। बता दें कि जब बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी तो अर्जुन अपने पिता और श्रीदेवी से नफरत करने लगे थे।
बता दें कि श्रीदेवी आखिरी बार 2017 में फिल्म मॉम में नजर आई थी। फरवरी 2018 में उनका निधन हो गया था। श्रीदेवी के निधन के बाद फिल्म जीरो रिलीज हुई थी, जिसमें उनका कैमियो था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।