MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • बचपन में इतने दुबले-पतले दिखते थे सनी देओल, पापा धर्मेंद्र और छोटे भाई बॉबी संग यूं दिखे

बचपन में इतने दुबले-पतले दिखते थे सनी देओल, पापा धर्मेंद्र और छोटे भाई बॉबी संग यूं दिखे

मुंबई. 85 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ अपने यादें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो छोटे सनी देओल और बॉबी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें खुद धर्मेंद्र भी यंग हैं और गोद में छोटे बेटे बॉबी को लिए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बेहद खुश हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 18 2020, 07:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

धर्मेंद्र की इस फोटो में एक चीज देखने वाली दिलचस्प है कि सनी देओल बचपन में बेहद दुबले-पतले थे। इसमें वो सिर पर टोपी पहने और फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। अगर उनकी इस फोटो को अबके सनी देओल के फोटो से मिलाया जाए तो उन्होंने अपनी बॉडी में काफी बदलाव किया है।
 

29

'ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है' के इस डायलॉग से फेमस सनी देओल अब भले ही 63 साल के हो चुके हैं, लेकिन बॉडी उन्होंने काफी मेंटेन की हुई है। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। 

39

फिट रहने के लिए सनी रेगुलर वर्कआउट करते हैं। बता दें कि सनी हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहते हैं। उनके हेल्दी रहने का एक और सीक्रेट ये भी है कि वो शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

49

सनी देओल के लिए खुद को फिट रखना ही उनकी पहली जरूरत है। वो नियमित योगा और एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, पीठ की समस्‍या के चलते वो अब वेट लिफ्टिंग नहीं करते। रोज आउटडोर गेम्‍स खेलने की कोशिश करते हैं। 

59

टेबल टेनिस और स्‍क्‍वैश के अलावा सनी जब भी कहीं बाहर शूटिंग करते हैं तो पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना नहीं भूलते। उनका मानना है कि फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स से बेहतर कुछ नहीं है। इसके अलावा वो रोज स्विमिंग करते हैं।

69

इतना ही नहीं सनी रेगुलर एक्‍सरसाइज के साथ आराम और खाने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वो जंक फूड, शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। मिठाई को वो हाथ तक नहीं लगाते। सनी देआल ज्‍यादातर घर में बना खाना ही पसंद करते हैं। खाने में वे रोटी, दाल, चावल सब्जी, पापड़ खाते हैं। 

79

सनी को स्प्राउट्स बहुत पसंद है। उनकी डाइट में दूध-दही और हरी सब्जियां जरूर होती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मुझे मेथी के परांठे बहुत पसंद हैं। मैं समय पर लंच-डिनर करता हूं। और हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाता हूं, शायद इसलिए मैं फिट रहता हूं।'
 

89

सनी ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मंजिल', 'अर्जुन', 'राम-अवतार', 'त्रिदेव', 'चालबाज', 'आग का गोला', 'घायल', 'नरसिम्हा', 'दामिनी', 'बॉर्डर', 'गदर' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

99

सनी की आखिरी फिल्म फिल्म 'पल पल दिल के पास' थी, जिससे उन्होंने बेटे करण देओल को लॉन्च किया है। इस फिल्म में करण की हीरोइन सहर बाम्बा थीं। बता दें, सनी ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Recommended image2
Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!
Recommended image3
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
Recommended image4
कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की
Recommended image5
कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved