- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड की लिंकअप की खबरों पर भड़का एक्टर, कहा-'यह सर्कस बन गया है'
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड की लिंकअप की खबरों पर भड़का एक्टर, कहा-'यह सर्कस बन गया है'
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े सभी नाम इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसे में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और टीवी एक्टर कुशाल टंडन की लिंकअप की खबरों ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। एक वेबसाइट में दोनों की लिंकअप की खबर छपी थी, जिसे लेकर अब एक्टर ने रिएक्शन दिया है और कहा कि 'यह सर्कस बन गया है।' कुशाल ने अंकिता के साथ लिंकअप की खबरों को एक सिरे से ही नकार दिया है और इसे गलत बताया है।

कुशाल टंडन ने ट्वीट में लिखा कि, 'ये शर्मनाक पत्रकारिता है, मैं दोनों का दोस्त था...सुशांत भाई की तरह था और अंकिता दोस्त की तरह। इस समय जो लोग भी इस ब्लेम गेम में मेरा नाम ले रहे हैं, वो कृपया करके इन सब चीजों से मुझे दूर रखें। खबरों की दुनिया में हम कैसे रहे रहे है।'
दूसरे ट्वीट में कुशाल टंडन ने लिखा है कि, 'और दुनिया को सिर्फ एक ही बात कहना चाहूंगा कि उसकी आत्मा को शांति से रहने दीजिए। यहां पर सब सर्कस बन गया है।'
कुशाल आगे लिखते हैं, 'और वो हीरा (सुशांत) इस समय स्वर्ग में बैठा-बैठा जोर से हंस रहा होगा। सुशी तुम इस पर ज्यादा गौर मत करना...जैसे तुम हमेशा करते थे। तुम चिल करो यहां पर सिर्फ ऐसा ही हो रहा है।'
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के चंद दिन बाद अंकिता लोखंडे और कुशाल टंडन एक-दूसरे के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दिए थे। साल 2016 में भी इनके लिंकअप की अफवाहें उड़ी थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने लिकंअप की खबर पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मामले को लेकर सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में जुटी हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।