- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अंदर से ऐसा दिखता था सुशांत सिंह राजपूत के सपनों का आशियाना, खुद ही सजाया था पूरा घर
अंदर से ऐसा दिखता था सुशांत सिंह राजपूत के सपनों का आशियाना, खुद ही सजाया था पूरा घर
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी को हिला कर रख दिया है और सभी के मन में ये सवाल खड़ा हो गया है कि हमेशा मुस्कुराने वाले सुशांत ने आखिर ऐसे कदम क्यों उठाए? हालांकि, सुशांत के आत्महत्या करने के कारण उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले सुशांत सिंह यहां तक बड़ी मशक्कत के बाद पहुंचे थे। उन्होंने मुंबई में स्थित अपने आशियाने को अपने आप से ही सजाया था।

सुशांत का घर मुंबई में है, जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया था। उन्होंने घर का एक एक कोना उसी तरह से सजाया था जिस तरह के घर के उन्होंने सपने देखे थे। सुशांत ने जब से टेलीविजन पर डेब्यू किया था तभी से उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना लेने का ख्वाब देखा था।
सुशांत ने ख्वाब में देखे अपने सपने को पूरा किया और अपने आशियाने को उसी तरह से सजाया, जैसा कि वो चाहते थे। सुशांत को एंटीक चीजों का बहुत शौक था। उनके घर में कई ऐसी चीजें भी हैं, जो पुराने जमाने की हों, जो आसानी से देखने को नहीं मिलती। सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और तारे देखने का बहुत शौक था।
उनके घर में एक ऐसा कमरा भी था, जहां उन्होंने एक टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो आसमान में गैलेक्सी देखा करते थे। सुशांत को अंतरिक्ष में काफी दिलचस्पी थी। जिसके लिए उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था। लेकिन अब इस टेलीस्कोप से कोई भी आसमान नहीं देखेगा। सुशांत सिंह राजपूत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था।
सुशांत के स्टडी रूम में बहुत सारी किताबों का कलेक्शन था। उन किताबों को सुशांत अपने खाली समय में पढ़ते थे। सुशांत का नेचर इंट्रोवर्ट था। वो बहुत ज्यादा किसी से बात नहीं किया करते थे। इसलिए उन्होंने किताबों को ही अपना दोस्त बना रखा था। सुशांत के घर में एक गिटार भी जो वो बजाते भी थे। हालांकि, वो गिटार बजाने में बहुत अच्छे तो नहीं थे। लेकिन, फिर भी उन्हें काफी शौक था। अपने शौक को पूरा करने के लिए सुशांत ने गिटार भी ले रखा था।
सुशांत ने अपने बेडरूम को भी अच्छे से सजाकर रखा था। उनके रूम में एक प्रोजेक्टर भी रखा था, जिसके जरिए वो फिल्में, कार्टून टेलीविजन शो देखा करते थे। क्योंकि उन्हें बड़े पर्दे पर ही देखना पसंद था। सुशांत को पीला रंग काफी पसंद था इसलिए उन्होंने अपनी स्टडी टेबल को पीले रंग का रखा था। सुशांत यहां अक्सर बैठकर किताबें पढ़ा करते थे। लेकिन, उनके घर का ये कोना अब सूना ही रहेगा। अब सुशांत इस में कभी नहीं दिखेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत के एक कमरे में कुछ फोटोज भी हैं, जो पुराने जमाने की हैं। जिन्हें सुशांत ने खुद पंसद कर लगवाई थीं। सुशांत के घर की बाल्कनी से बेहद प्यारा व्यू दिखाई देता है। उनकी बाल्कनी से पूरा समुद्र दिखाई देता है। जहां सुशांत खड़े होकर चाय/कॉफी पिया करते थे। सुशांत ने बेहद प्यार से इस घर को सजाया था। लेकिन, वो इस घर में कुछ ही समय रह पाए। उनके घर में अब वो तो नहीं पर हां उनकी यादें जरूर रहेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।