- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- मांग टीका, बड़ी सी नथ और गुलाबी रंग का लहंगा पहन सुष्मिता सेन की भाभी ने की गणगौर पूजा, PHOTOS
मांग टीका, बड़ी सी नथ और गुलाबी रंग का लहंगा पहन सुष्मिता सेन की भाभी ने की गणगौर पूजा, PHOTOS
मुंबई. राजस्थान में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार गणगौर देश के अन्य हिस्सों में भी मनाया गया। आमजनों की तरह ही सेलेब्स ने इस दिन को धूमधाम से मनाया। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की भाभी चारू असोपा (CharuAsopa) ने भी परिवार के साथ गणगौर की पूजा की। इस दौरान वे एकदम राजस्थानी लुक में नजर आई। उन्होंने इस दौरान गुलाबी रंग की लहंगा पहन रखा था। मांग टीका, बड़ी सी नथ, नेकलेस और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहनकर उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था। ओवरऑल वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गणगौर पूजा और मस्ती करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की है।
| Published : Apr 15 2021, 04:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
गणगौर का जश्न मनाते समय चारू असोपा ने अपनी सहेलियों के साथ डांस किया। सामने आई फोटोज में चारू असोपा राजस्थानी धुन पर थिरकती नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए चारू ने सभी को गणगौर की शुभकामनाए दीं। चारु की फोटोज जमकर वायरल हो रही है और उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
चारू ने फ्रेंड्स और घरवालों के साथ गणगौर की पूजा की। इस दौरान सबी ने मिलकर गणगौर माता को फूल भी चढ़ाएं।
पूजा करने के बाद चारू फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती आई। इस दौरान सभी ने मिलकर फोटोज क्लिक करवाने के लिए जमकर पोज भी दिए।
चारू ने मंदिर के सामने बैठकर भी पोज दिए। फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने घर के गणगौर पूजा के लिए अच्छे से मंदिर सजाया था।
पूजा के बाद सभी फ्रेंड्स ने मिलकर राजस्थानी धुन पर फोक डांस भी किया। इस दौरान चारू बेहद खुश नजर आ रही थी।
चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 2019 में शादी की थी। इस शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
राजीव और चारू, दोनों अलग-अलग समुदायों से आते हैं। इसलिए, इन दोनों की शादी में दोनों समुदायों के रीति-रिवाजों का पालन किया गया। राजस्थानी और बंगाली रीतिरिवाजों के अनुसार इस हॉट कपल की शादी के रस्म निभाए गए।
कुछ महीने पहले चारू असोपा को लेकर मीडिया में खबरें आई थी कि राजीव सेन से उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली चारू ने बताया जाता है कि अपना सरनेम भी हटा दिया था। ये खबर तब आई थी जब राजीव पत्नी को अकेले मुंबई छोड़कर दिल्ली चले गए थे।
हालांकि, बाद में दोनों के बीच रिश्ता ठीक हो गया है। इसके बाद दोनों ने साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। चारू ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने खुद को एक समझदार, सुंदर और परफेक्ट पत्नी बताया था। चारू ने लिखा था- वो एक बेहतरीन पर्सनैलिटी हैं, जो स्मार्ट है, दयालु है, सुंदर है और हॉट भी है।' इसके आगे बेटर हाफ लिखा हुआ था।