- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बाथरूम जा रहे पापा सैफ के पीछे पीछे दौड़ने लगा करीना का बेटा, तैमूर की हरकत देख क्रेजी हुए लोग
बाथरूम जा रहे पापा सैफ के पीछे पीछे दौड़ने लगा करीना का बेटा, तैमूर की हरकत देख क्रेजी हुए लोग
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से दहशद फैली हुई है। भारत में पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। सभी को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई हैं। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैफ अली खान व्हाइट कलर का रोब पहने बाथरूम की तरफ जा रहे हैं और पीछे से बेटा तैमूर अली खान क्रीम कलर का रोब पहने दौड़ लगाता नजर आ रहा है। तैमूर इन दिनों घर में रहकर पेंटिंग करने का काम कर रहे हैं।
18

करीना द्वारा शेयर की फोटो देख लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़ा नवाब छोटा नवाब। कुछ करीना के घर की तारीफ कर रहे हैं। फोटो शेयर कर करीना ने कैप्शन लिखा- “Dear India, let's do this.Be responsible. Be home. Be safe. #21DayLockdown #InThisTogether ”
28
कुछ दिन पहले करीना ने बेटे के साथ जो फोटो शेयर की थी, उस पर कैप्शन लिखा था- 'ये अकेला है, जिसको मैं अपना फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हूं।' करीना की इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया था और जमकर कमेंट किए थे। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस फोटो पर भद्दी बातें लिखीं। ऐसे ही लोगों को अर्जुन कपूर ने सबक सिखाया है।
38
बता दें कि तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। हालांकि, कोरोना के चलते तैमूर फिलहाल घर पर ही टाइम पास कर रहे हैं।
48
सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
58
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
68
करीना कपूर ने कुछ साल पहले एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया था- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।
78
करीना ने कहा था - 'अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं'।
88
मम्मी करीना कपूर की गोद में तैमूर अली खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos