- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना के बेटे को धर्म के नाम पर गाली देने वालों की एक्टर ने लगाई क्लास, ऐसा लताड़ा बंद की बोलती
करीना के बेटे को धर्म के नाम पर गाली देने वालों की एक्टर ने लगाई क्लास, ऐसा लताड़ा बंद की बोलती
मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान अभी सिर्फ 3 साल के ही है, लेकिन अन्य स्टार किड्स की तुलना में वे ज्यादा पॉपुलर है। मीडिया का कैमरा तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। हाल ही में तैमूर की मम्मी करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उन्होंने बेटे तैमूर के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी निकले जो तैमूर को धर्म के नाम पर गालियां देने लगे। बता दें कि तैमूर इन दिनों घर पर मम्मी-पापा के साथ टाइम बीता रहे हैं। वहीं, करीना घर में रहकर भरपूर नींद ले रही है।
18

करीना ने बेटे के साथ जो फोटो शेयर की थी, उस पर कैप्शन लिखा था- 'ये अकेला है, जिसको मैं अपना फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हूं।' करीना की इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया था और जमकर कमेंट किए थे। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस फोटो पर भद्दी बातें लिखीं। ऐसे ही लोगों को अर्जुन कपूर ने सबक सिखाया है।
28
लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, 'करीना कपूर तुमने अपनी जात धर्म का सर्वनाश कर दिया है।' इस शख्स को जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'हिन्दू हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है.. उसका धर्म क्या है उस बात से उसके घरवालों या उसकी जान-पहचान वालों को फर्क नहीं है तो तू कौन है हिन्दू मुस्लिम करने वाला?'
38
बता दें कि तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। हालांकि, कोरोना के चलते तैमूर फिलहाल घर पर ही टाइम पास कर रहे हैं।
48
सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
58
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
68
करीना कपूर ने कुछ साल पहले एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया था- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।
78
करीना ने कहा था - 'अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं'।
88
मम्मी करीना कपूर की गोद में आराम करते तैमूर अली खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos