MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • प्यार के लिए हिंदू से मुसलमान बन गई थी ये एक्ट्रेस! ड्रग माफिया से जुड़ा नाम तो अचानक छोड़ दिया था बॉलीवुड

प्यार के लिए हिंदू से मुसलमान बन गई थी ये एक्ट्रेस! ड्रग माफिया से जुड़ा नाम तो अचानक छोड़ दिया था बॉलीवुड

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग एंगल से चल रही जांच में अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आ चुका है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और मधु मंतेना शामिल हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम ड्रग स्कैंडल (Drug Scandal) से जुड़ा हो। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम ड्रग माफिया विकी गोस्वामी के साथ जुड़ा था। 20 साल पहले ममता कुलकर्णी अचानक बॉलीवुड छोड़कर गायब हो गईं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 25 2020, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

ममता कुलकर्णी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलेस होने से लेकर इस्लाम धर्म अपनाने तक, ममता और विवादों का गहरा नाता रहा है।

211

ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म तिरंगा से की। उसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन 2000 के बाद ममता अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

311

ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी जेल में बंद था उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और दुबई जाकर बस गईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से शादी कर ली थी।

411

मई 2016 में एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक दुबई की जेल में विकी को लगा कि अगर वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले तो कानून में उसकी सजा कम हो जाएगी। खबरों के मुताबिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए विकी ने इस्लाम कुबूल कर लिया था।

511

कहा जाता है कि विकी के प्यार में पागल ममता कुलकर्णी भी मुस्लिम बन गईं थी। विकी ने अपना नाम यूसुफ अहमद रखा और ममता ने आयशा बेगम। फिर 15 साल जेल में रहने के बाद विकी गोस्वामी की 10 साल की सजा कम कर दी गई थी।

611

विक्की ने 2013 में ममता से शादी की और वर्तमान में दोनों केन्या के मोम्बासा में रहते हैं। हालांकि, ममता ने अपनी शादी की खबरों को हमेशा ही अफवाह बताया। ममता के मुताबिक, "मैंने कभी किसी से शादी नहीं की थी और न ही अब शादीशुदा हूं। यह सही है कि मैं विक्‍की से प्यार करती हूं, लेकिन उसे भी पता होगा कि अब मेरा पहला प्यार ईश्वर है।"

711

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ममता को फिल्म 'चाइना गेट' में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। शुरुआती अनबन के बाद संतोषी, ममता को फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद, उन्हें फिल्म में रखा गया। बाद में ममता ने संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।

811

1992 में फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं ममता कुलकर्णी को 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ने स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद वे 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'कभी तुम कभी हम' 2002 में रिलीज हुई थी।

911

कभी अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली ममता साध्वी भी बनीं। बॉलीवुड की गलियों को छोड़ उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ी। 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' रिलीज की थी।

1011

फिल्‍मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था, 'कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।'

1111

20 अप्रैल, 1972 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी ममता कुलकर्णी की दो बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। ममता ने 90 के दशक में 'आशिक आवारा' और 'करन-अर्जुन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात
Recommended image2
BOX OFFICE फोड़ चुकीं देश की 7 सीक्वल फिल्में, क्या धुरंधर 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?
Recommended image3
Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Recommended image4
Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!
Recommended image5
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved