- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस बात पर पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों पर गुस्सा हो जाते थे Dharmendra, नहीं थी उन्हें 1 चीज पसंद
इस बात पर पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों पर गुस्सा हो जाते थे Dharmendra, नहीं थी उन्हें 1 चीज पसंद
मुंबई. कोरोना की वजह से हर तरफ दहशत फैली हुई है। रोज हजारों लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा की पूपी व्यवस्था कर रही है। अब तो 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना टीका लगवा सकते हैं। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस की तारीफ की है। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वारल है। इसी बीच धर्मेंद्र (Dharmendra) से जुड़ा एक किस्सा वायरल हो रहा है। यह किस्सा हेमा मालिनी (Hema Malini) और उनकी बेटियों ईशा-आहाना (Esha-Ahana Deol) से भी जुड़ा है। आइए, जानते है इस किस्से के बारे में।

यूं तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को जोड़ी सालों से पॉपुलर रही है। कपल ने जहां कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया, वहीं, दोनों सालों से एक-दूसरे का साथ निभाते आ रहे हैं।
साउथ इंडियन हेमा मालिनी और पंजाबी धर्मेंद्र आपस में कैसे बात करते होंगे, यह कई लोग जानना चाहते है। इस बात से हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। इतना ही नहीं ईशा देओल ने भी इसी इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र कई बार एक खास वजह से हेमा, उनसे और अहाना देओल से नाराज हो जाते हैं।
हेमा मालिनी ने बताया था कि धर्मेंद्र उनसे केवल इंग्लिश में बात करते हैं। हेमा ने बताया कि उन्हें पंजाबी बोलनी तो नहीं आती, लेकिन वह आसानी से समझ लेती हैं। ईशा ने बताया कि वह तब बहुत गुस्सा होते हैं जब मैं, अहाना और मां हेमा तमिल में बात करते हैं। क्योंकि पापा को तमिल बिल्कुल भी समझ नहीं है।
हेमा और ईशा ने बताया था कि धर्मेंद्र के सामने इस कारण वे तमिल में बात करने से बचते हैं। बता दें कि धर्मेंद्र को तमिल में केवल एक या दो शब्द ही बोलने आते हैं।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी और दोनों के चार बच्चे है, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां अजेयता और विजेयता। हालांकि बॉलीवुड में हिट होने के बाद धर्मेंद्र-हेमा एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए और शादी का फैसला कर लिया।
कहा जाता है कि जब धर्मेंद्र, हेमा से शादी करने के लिए अड़े थे, प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था। बाद में कपल ने शादी के लिए इस्लाम धर्म को कबूल किया और शादी के बंधन में बंध गए। धर्मेंद्र के इस फैसले से वास्तव में उनकी पत्नी और बच्चे हैरान रह गए थे।
बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा की मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान के दौरान हुई थी। हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके दीवाने हो गए। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और दूसरी शादी करना उनके लिए धर्म के विरुद्ध था। हेमा से दिल लगाने के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे।
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेद्र से शादी करने के फैसले के बारे में बात की थी। हेमा ने कहा था- मैं और धर्मेंद्र आज भी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। जिस दिन मैंने धरम जी को देखा था, तभी समझ गई थी कि वो मेरे लिए ही बने हैं। मैं उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।