- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अगर आर्यन और न्यासा घर से भाग गए तो? जानें कैसा था करण जौहर के इस सवाल पर शाहरुख-कजोल का रिएक्शन
अगर आर्यन और न्यासा घर से भाग गए तो? जानें कैसा था करण जौहर के इस सवाल पर शाहरुख-कजोल का रिएक्शन
मुंबई. शाहरुख खान और काजोल ना केवल ऑनस्क्रीन पर एक पॉपुलर जोड़ी है बल्कि रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। इस जोड़ी ने फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था। तभी से ये जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन गई। शाहरुख-काजोल एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में 2007 में आए थे। इस शो में दोनों स्टार्स से ही करण ने अटपटा सवाल पूछा था। इसके बाद दोनों ने खास अंदाज में जवाब भी दिया था। न्यासा और आर्यन को लेकर किया था सवाल...

दरअसल, शो 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर शाहरुख और काजोल ने सवाल पूछा कि 'आज से 10 साल बाद अगर न्यासा-आर्यन के साथ फरार हो जाती हैं तो आप दोनों कैसे रिएक्ट करेंगे?'
इस पर काजोल ने इस पर बेबाकी से जवाब देते हुआ कहा था कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।' काजोल-शाहरुख को हाई-फाइव देने के लिए मुड़ती हैं, लेकिन शाहरुख कंफ्यूज्ड नजर आते हैं। वहीं, करण ने शाहरुख के एक्सप्रेशन्स देखकर कहा कि 'शायद शाहरुख को ये पंच कुछ खास पसंद नहीं आया है।'
शाहरुख ने हंसते हुए कहा कि 'उनको जोक समझ ही नहीं आया। वो इस चीज को लेकर काफी डरावना महसूस कर रही हैं, अगर काजोल किसी भी तरह उनके साथ रिश्तेदारी में आती है तो, वो ऐसा सोच ही नहीं पा रहे हैं।'
गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, अमरीश पुरी, मंदिरा बेदी और फरीदा जलाल जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
ये आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी और मुंबई के एक थिएटर में ये मूवी दो दशक से भी अधिक समय तक लगी थी। शाहरुख और काजोल इस फिल्म के अलावा 'बाजीगर', 'करण-अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
बता दें, शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी पहली बार फिल्म 'बाजीगर' में नजर आई थी। इससे दोनों को ही पहचान मिली थी और फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से दोनों की जोड़ी हिट हो गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।