- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- जब करिश्मा कपूर के पापा ने अपने ही दामाद को बताया था थर्ड क्लास आदमी, इस वजह से सुनाई थी जमकर खरी-खोटी
जब करिश्मा कपूर के पापा ने अपने ही दामाद को बताया था थर्ड क्लास आदमी, इस वजह से सुनाई थी जमकर खरी-खोटी
मुंबई। बॉलीवुड की लोलो यानि करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) 47 साल की हो गई हैं। 25 जून, 1974 को मुंबई में पैदा हुईं करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। खासकर, शादी के बाद पति की प्रताड़ना और तलाक की खबरें जैसे करिश्मा की जिंदगी का हिस्सा बन गई थीं। 2016 में पति संजय कपूर को तलाक देने के बाद अब करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं। बेटी के तलाक पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में करिश्मा के पापा ने संजय कपूर को थर्ड क्लास आदमी बताया था। 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से की थी शादी..
| Published : Jun 24 2021, 08:11 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। हालांकि शादी के 9 साल बाद दोनों के रिश्तों में अनबन होने लगी और 2012 में ये अलग रहने लगे। बाद में 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई और लंबी प्रक्रिया के बाद फाइनली 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद करिश्मा कपूर को अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान की कस्टडी मिल गई और अब दोनों मां के साथ ही रहते हैं। हालांकि वो कभी-कभी अपने पापा संजय कपूर से मिलने भी जाते हैं।
तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया। इसके साथ ही करिश्मा कपूर को एक डुप्लेक्स भी दिया। बच्चों की पढ़ाई और बाकी खर्च भी संजय कपूर खुद ही उठा रहे हैं।
हालांकि, करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। रणधीर ने संजय कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वो एक थर्ड क्लास आदमी है और ऐय्याशी में डूबा हुआ है।
वहीं करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बहन करिश्मा की शादी और तलाक पर बोलते हुए कहा था- हां उनका तलाक हुआ है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दुनिया को उसके बारे में सबकुछ पता चले। वह सिर्फ पति-पत्नी के बीच का मामला है। मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती।
एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने खुद अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बेहद दर्दनाक हो गई थी। उन्हें ससुरालवालों ने खूब प्रताड़ित किया और आखिरकार करिश्मा पति संजय कपूर से अलग हो गईं।
आईबी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने अपनी जिंदगी के उस राज का खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड था। करिश्मा ने बताया था- जब हम हनीमून पर थे, तब संजय ने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने के लिए मजबूर कर दिया था। जब मैं इसके लिए तैयार नहीं हुई तो संजय ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी थी।
करिश्मा कपूर के मुताबिक, ससुराल में उनके साथ उनकी सास का व्यवहार अच्छा नहीं रहता था। वे बात-बात पर मुझ पर हाथ उठा देती थीं। इतना ही नहीं संजय अपने भाई को पत्नी करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहते थे।
करिश्मा ने इंटरव्यू में बताया कि संजय छोटी-छोटी बात पर हाइपर हो जाते थे और मारपीट करने लगते थे। आखिरकार उन्होंने 2012 में अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और अपने दोनों बच्चों के साथ मां बबिता के पास रहने मुंबई आ गई थीं।
लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा ने साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। करिश्मा आखिरी बार 2020 में वेब सीरिज मेंटलहुड में नजर आई थीं।