- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या संजय दत्त से रेखा ने कर ली थी शादी, उन्हीं के नाम का लगाती हैं सिंदूर? जानें आखिर क्या है सच
क्या संजय दत्त से रेखा ने कर ली थी शादी, उन्हीं के नाम का लगाती हैं सिंदूर? जानें आखिर क्या है सच
मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। 66 साल की रेखा आज भी अपने से कम उम्र की हीरोइनों को फिटनेस और खूबसूरती में मात देती हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेस उनकी खूबसूरती के पीछे का राज जानने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। चेन्नई में जन्मी रेखा की पर्दे की जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। रेखा की शादी हुई तो मगर उन्हें कभी पति का सुख नहीं मिला। शादी के कुछ समय के बाद ही उनके पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी। दरअसल, कोरोना काल में धीरे-धीरे लोग और स्टार्स अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स के पुराने इंटरव्यूज, किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में पति की मौत के बाद भी रेखा के सिंदूर लगाने के राज के पीछे किस्सा वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं...

रेखा के एक्टर विनोद मेहरा के साथ शादी करने की खबरें पहले आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे गलत बताया था। एक्ट्रेस को हमेशा से प्यार की तलाश रही, लेकिन ये तलाश अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी।
रेखा को अक्सर हर छोटे-बड़े इवेंट में सिंदूर लगाए देखा जाता रहा है जबकि उनके पति का निधन हो चुका है। तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर वो अब भी किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं और क्यों? कई बार तो फैंस उनसे ये सवाल सोशल मीडिया पर पूछ भी चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती है? उन्होंने बताया था कि उनका प्यार अधूरा रह गया। अपने अधूरे प्यार के खातिर वह मांग में सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, बताया जाता है कि इस दौरान रेखा ने किसी का नाम नहीं लिया था।
इसके अलावा कुछ समय पहले रेखा की बायोग्राफी 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठाया गया था। इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है। किताब लॉन्च होने के बाद ये खबर वायरल हुई कि रेखा, संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। कहा गया कि ऐसा किताब में लिखा है।
इस खबर के आने के बाद यासीर उस्मान ने खुद सामने आकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि 'ये गलत खबर है। उनकी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है।' लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।' यसीर ने संजय दत्त और रेखा के अफेयर की अफवाह को लेकर पूरा किस्सा भी बताया था।
उन्होंने कहा कि 'रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ काम किया था। इसी फिल्म से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है। अफवाहें बढ़ीं तो संजय दत्त ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस खबर को झूठा बताया।'
यासीर ने साफ किया कि संजय और रेखा ने कभी शादी नहीं की थी। इससे साफ है कि रेखा की बायोग्राफी में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है। संजय उन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान थे। रेखा ने सिर्फ उनकी मदद की थी क्योंकि वो भी इस दर्द को झेल चुकी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।