MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 800 करोड़ का वो पटौदी पैलेस जिसे वापस पाने छूट गए थे सैफ के पसीने, ऐसी हो गई करीना के पति की हालत

800 करोड़ का वो पटौदी पैलेस जिसे वापस पाने छूट गए थे सैफ के पसीने, ऐसी हो गई करीना के पति की हालत

मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) के पटौदी पैलेस (pataudi palace) के बारे में कौन नहीं जानता। फिलहाल, सैफ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी करीना कपूर (kareena kapoor) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ इसी पैलेस में ठहरे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे जल्दी ही मुंबई लौटने वाले हैं। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि सैफ के अब्बा मंसूर अली खान पटौदी (mansoor ali khan pataudi) के निधन के बाद यह पैलेस किराए पर दे दिया गया था, जिसे सैफ ने पैसे देकर वापस लिया था। आज आपको बताते दें कि कैसे सैफ ने फिल्मों में काम करके जो पैसे कमाए, उससे इस पैलेस को वापस हालिस किया था। दरअसल, सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी पूरी कहानी बताई थी। इतना ही नहीं पैलेस से जुड़े राज का खुलासा करते वक्त वह काफी दुखी भी हो गए थे।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 23 2020, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मिड डे को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा था- जब मेरे अब्बा का निधन हुआ तब पटौदी पैलेस, नीमराणा होटल को किराए पर दे दिया था। अमन, फ्रांसिस होटल चलाते थे। फ्रांसिस ने मुझसे कहा था कि अगर मुझे पटौदी पैलेस वापस चाहिए तो मैं उन्हें बता दूं। मैंने कहा- हां, मुझे वापस चाहिए।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

इसके बाद उनकी कॉन्फ्रेंस हुई और उन्होंने मुझे कहा- अगर तुम पैलेस वापस चाहते हो तो तुम्हें हमें बहुत सारा पैसा देना होगा, जो मैंने फिर कमाए। सैफ ने बताया था कि उन्होंने फिल्मों से कमाए पैसों से इस पैलेस को वापस लिया था।

39

सैफ ने बताया था- मुझे लगता है कि जो घर मुझे विरासत में मिलना चाहिए था उसे मुझे फिल्मों से कमाए पैसे के जरिए वापस लेना पड़ा था। मेरी परवरिश वैसी रही है लेकिन विरासत में कुछ भी नहीं मिला है।

49

बता दें हाल ही में सैफ और करीना ने अपनी शादी की 8वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। सैफ ने एनिवर्सरी के मौके पर अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज बताया था। गुड़गांव, हरियाणा से 26 किलोमीटर दूर पटौदी में ये व्हाइट कलर का पैलेस है।

59

इस पैलेस को बने अभी करीब 84 साल हुए हैं। पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था। इसकी कीमत करीब 800 करोड़ बताई जाती है। 

69

इस पैलेस में 150 रूम हैं और 100 से ज्यादा नौकर काम करते थे, लेकिन अब वो बात नहीं है। पैलेस को जहां इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने बनवाया तो वहीं उनके बेटे और 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इसका रिनोवेशन कराया था।

79

2003 में मंसूर अली खान की मां साजिदा सुल्तान की मौत के बाद उन्हें सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा। उसके बाद नवाब पटौदी पत्नी शर्मिला टैगौर के साथ इस पैलेस में रहने लगे थे।

89

पटौदी पैलेस में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है, जिनमें 'मंगल पांडे', 'वीर-जारा', 'रंग दे बसंती', 'लव' जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें कि इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। 

99

मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी की मौत के बाद उन्हें महल परिसर में स्थित कब्रगाह में दफनाया गया था। पैलेस में कई बड़े मैदान, अस्तबल और गैरेज हैं। रिनोवेशन के बाद, सैफ ने पैलेस की फोटोज भी शेयर की थी। एक बड़े ड्राइंग रूम के अलावा, पैलेस में सात बेडरूम, ड्रेसिंग और बिलियर्ड रूम हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic Collection Day 1: पहले दिन 100 CR+ कमाई, पर 'धुरंधर 2' को नहीं पछाड़ पाई 'टॉक्सिक'
Recommended image2
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
Recommended image3
वो Toxic हीरोइन, जिसने आतंकी हमले में पिता को खोया, मूवीज में एंट्री के लिए बेलने पड़े पापड़
Recommended image4
Toxic में साउथ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा सीन कि मच गया बवाल, लोग पूछ रहे- ये तुमने क्या किया?
Recommended image5
'टॉक्सिक' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बनी 2026 की नं. 1 फिल्म
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved