MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब चौथी पढ़ रहे सलमान के स्कूल में पापा सलीम को भुगतनी पड़ी सजा, आखिर क्या थी वजह?

जब चौथी पढ़ रहे सलमान के स्कूल में पापा सलीम को भुगतनी पड़ी सजा, आखिर क्या थी वजह?

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के पापा और हिंदी फिल्मों के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) 85 साल के हो गए हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता पुलिस में थे। कच्ची उम्र में ही सलीम खान के सिर से मां का साया उठ गया था। 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद सुशीला ने नाम बदलकर सलमा रख लिया था। यूं तो सलीम खान की जिंदगी से  जुड़े कई किस्से मशहूर हैं। लेकिन उनके बर्थडे पर हम बता रहे हैं एक ऐसे ही इंटरेस्टिंग किस्से के बारे में। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 24 2020, 03:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सलीम खान की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा उनके बेटे सलमान खान के स्कूल के दिनों का है। कुछ महीने पहले जब सलीम और सलमान कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी कहानी बताई थी। सलमान ने बताया था कि कैसे उनके पिता को उनकी जगह सजा मिली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

सलमान ने बताया था कि वो बचपन में बहुत शरारती थे। इसलिए उनको अक्सर मार पड़ती रहती थी। जब वे चौथी क्लास में थे तो एक बार टीचर ने उन्हें क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। 

38

कुछ देर बाद पापा सलीम जब किसी काम की वजह से स्कूल के पास से गुजरे तो उन्होंने सलमान को बाहर खड़ा हुआ देखा। उन्हें लगा कि सलमान ने फिर कोई शैतानी की होगी। इस पर सलीम ने जाकर सलमान से पूछा कि वो यहां क्यों खड़े हैं?
 

48

इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता। फिर सलीम खान स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और पूछा कि सलमान को क्यों सजा दी गई है? प्रिंसिपल ने जवाब दिया उनकी स्कूल फीस समय पर जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सजा दी गई है।
 

58

सलीम ने प्रिंसिपल से कहा कि फीस न भर पाना उनकी गलती है न कि बेटे की। सलमान को क्लास में बैठना चाहिए और उनकी जगह सजा मुझे मिलनी चाहिए। 
 

68

सलमान के मुताबिक, लंच से लेकर स्कूल बंद होने तक पापा फ्लैग पोस्ट के पास खड़े रहे। हालांकि इसके अगले दिन ही उन्होंने फीस दी और टीचर ने माफी भी मांगी थी। 
 

78

सलमान कई बार ये बता चुके हैं कि वो जिंदगी के हर मोड़ पर सलाह अपने पापा से ही लेते हैं। सलमान को उनके पिता, मुश्किल समय पर राह दिखा चुके हैं और करियर की सलाह भी सलमान अपने पिता सलीम खान से ही लेते हैं। 
 

88

बता दें कि सलीम खान पहले स्क्रिप्ट राइटर नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे। इसीलिए वो इंदौर से मुंबई आए थे। शुरुआत में उन्हें छोटे-मोटे रोल भी मिले। उन्होंने करीब 14 फिल्मों में कैमियो रोल किए, लेकिन बतौर एक्टर कुछ खास नहीं कर पाए। बतौर एक्टर वो 'तीसरी मंजिल' (1966) और 'सरहदी लुटेरा', 'दीवाना' (1967) और 'वफादार' (1977) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'हनुमान अंश' के सिंगर की किस्मत! जन्म से दृष्टिहीन, अब लौटेगी आंखों की रोशनी
Recommended image2
'हनुमान अंश' से आधे से भी कम बजट में बनी वो फिल्म, जिसने की थी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Recommended image3
'हनुमान अंश' की आंधी में नहीं टिक पा रही 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' 10वें दिन की चिल्लर में कमाई!
Recommended image4
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई
Recommended image5
Toxic Collection Day 8: बुरे हाल में यश की 'टॉक्सिक', 'हनुमान अंश' का आधा भी नहीं कमा पा रही
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved