- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS:उर्फी जावेद को भी इस हसीना ने छोड़ा पीछे, सड़क पर इस अंदाज में निकली, देखकर चकरा गए लोग
PHOTOS:उर्फी जावेद को भी इस हसीना ने छोड़ा पीछे, सड़क पर इस अंदाज में निकली, देखकर चकरा गए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क. अब तक अजीबो गरीब आउटफिट और मेकअप में उर्फी जावेद (Urfi javed) को लोगों ने देखा है। लेकिन ‘मिस इंडिया 2022’ की रनर-अप मान्या सिंह (Manya Singh) उनसे भी दो कदम आगे निकल गईं। हाल ही में एक्ट्रेस को सड़क पर कुछ इस अंदाजा में देखा गया जिसे देखकर लोग हक्के बक्के रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि मान्या सिंह इस तरह क्यों निकली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिएट स्टेटमेंट का वीडियो पोस्ट करके एक सवाल पूछा। जिसके बाद लोगों को समझ आया कि अदाकारा इस तरह क्योंकि वॉक करते देखी गईं। आइए नीचे देखते हैं मान्या सिंह की तस्वीरें....

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में मान्या सिंह नजर आईं। हालांकि इसमें इनका सफर लंबा नहीं रहा। वो दूसरी कंटेस्टेंट थीं, जो बिग बॉस से बाहर हुई थीं।शो से निकाले जाने के बाद वो अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं।
मान्या सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो बॉडी के एक हिस्से को ब्लैक और दूसरे हिस्से को व्हाइट रखा है। वो ब्रालेट टॉप और शॉर्ट पहनकर सड़क वॉक करती दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा,'आप कौन से साइड को प्रेफर करेंगे।'
कुछ लोगों को मान्या सिंह का ये अजीबो गरीब लुक पसंद नहीं आया। एक ने लिखा,'दोनों ही साइड आपके रियल कलर को मैच नहीं करता है।'एक ने लिखा,'प्लीज उर्फी पार्ट 2 मत बनो।' कई लोगों ने उर्फी का नाम लेकर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये पागल हो चुकी है।'हालांकि कुछ लोग उनके लुक के पीछे की वजह की तारीफ भी कर रहे हैं।
मान्या सिंह ने बिग बॉस 16 में खुलासा किया था कि उनकी स्किन टोन की वजह से लोग उन्हें काम देने में हिचकते हैं। सांवलेपन के कारण ‘मिस इंडिया’ रनर-अप रहने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है।सलमान खान के आगे भी उनका दर्द छलका था।
हालांकि उनके स्टाइल स्टेमटमेंट की बात करें तो वो किसी से कम नहीं लगती हैं। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर लुक में वो काफी अच्छी दिखती हैं।
इतना ही नहीं अदाकारा ने खुद को काफी मेटेन करके भी रखा है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली मान्या सिंह मिथिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं।
फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रह चुकी मान्या सिंह के पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं। वहीं, उनकी मां टेलर की दुकान चलाती है। चॉल से निकलकर मान्या ने नाम कमाया है और इसकी क्रेडिट वो अपने माता-पिता को देती हैं।
और पढ़ें:
2023 में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका अरोड़ा, ये 5 कपल भी बन सकते हैं पति-पत्नी
'मिशन मजनू' OTT पर इस दिन होगा रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी होगी हिट!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।