MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आखिर क्यों रणवीर सिंह मां को नहीं दिखाना चाहते थे अपनी ही ये फिल्म, जिद करके देखी तो हो गया था ऐसा हाल

आखिर क्यों रणवीर सिंह मां को नहीं दिखाना चाहते थे अपनी ही ये फिल्म, जिद करके देखी तो हो गया था ऐसा हाल

मुंबई। बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 36 साल के हो गए हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर ने भले ही डेब्यू 2010 में कर लिया था, लेकिन उन्हें सही मायनों में पहचान 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से मिली। वैसे, रणवीर ने भले इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में नाम कमाया हो, लेकिन खुद रणवीर सिंह अपनी मां को कभी भी ये फिल्म नहीं दिखाना चाहते थे। आखिर क्यों मां को अपनी ही सुपरहिट फिल्म नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 06 2021, 08:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

रणवीर भले ही मां को अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' नहीं दिखाना चाहते थे, लेकिन उनकी मां भी जिद पकड़ कर बैठी थीं कि वो ये फिल्म जरूरी देखेंगी। काफी समय तक जिद पर अड़े रहने के बाद मजबूरी में रणवीर को उन्हें फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' दिखानी पड़ी। हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन देखते ही रणवीर की मां सन्न रह गईं और फिर बेटे को काफी देर तक सीने से लगाए रोती रही थीं।

29

रणवीर के मुताबिक, उनकी मां को वैसी फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं, जिनमें रणवीर द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है। 'बाजीराव मस्तानी' के क्लाइमेक्स सीन में रणवीर यानी बाजीराव की मौत हो जाती है। फिल्म का ये सीन देखकर उनकी मां बेहद दुखी हो गईं थी और फिर बेटे को आधे घंटे तक सीने से लगाए रही थीं।
 

39

हालांकि बाद में रणवीर की मां ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरे बेटे के बिना 'बाजीराव मस्तानी' बन ही नहीं सकती थी। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों की भी खूब तारीफ हुई थी।

49

रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन हैं। रणवीर की मां अंजू भवनानी सोनम की मां सुनीता कपूर की बहन लगती हैं। इस रिश्ते से सोनम-रणवीर भाई-बहन हुए। वैसे, अनिल कपूर और सोनम कपूर जैसे स्टार्स से जुड़े होने के बावजूद भी रणवीर को अपना पहला ब्रेक पाने के लिए 3 साल स्ट्रगल करना पड़ा था।

59

बतौर एक्टर करियर की शुरुआत करने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे। 3 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए थे।

69

रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी का अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रितिका भी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं।

79

रणवीर की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। एक बार वे एक बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे तो उनकी दादी ने रणवीर से कहा कि वहां पर डांस जरूर करना। इतना सुनते ही वे लॉन में गए और ‘चुम्मा-चुम्मा दे दे’ गाने पर डांस करने लगे।

89

स्कूल डेज़ से ही रणवीर की दिलचस्पी स्टेज परफॉर्मेंसेज में थी। वे हमेशा मोनो एक्टिंग किया करते थे। उन्होंने कई प्राइज़ भी जीते। जब रणवीर कॉलेज में गए तब भी खूब शरारतें किया करते थे। वे अकसर सेलेब्स के फिल्मी किरदारों को कॉपी कर दूसरों को खूब हंसाया करते थे।

99

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के सेट पर रणवीर ने अनुष्का को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी। दरअसल, एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। ऐसे में जब दोनों ये सीन कर रहे थे तो रणवीर शॉट में इतना डूब गए कि वो अपनी एनर्जी को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने अनुष्का को थप्पड़ मार दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
Recommended image2
R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक
Recommended image3
Sanjay Dutt-Nora Fatehi के नए गाने में हुईं अश्लीलता की हद पार, ऐसा क्या दिखा कि भड़क गए लोग
Recommended image4
Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
Recommended image5
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved