MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' 2020 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, देखें और कौन सी फिल्में रहीं TOP में...

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' 2020 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, देखें और कौन सी फिल्में रहीं TOP में...

मुंबई. साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। ये साल किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा है। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस साल सभी कारोबार भी ठप्प ही रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। इस दौरान फिल्में भी सिनेमाघर बंद होने के कारण रिलीज नहीं हुईं, हालांकि, कुछ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। ऐसे में गूगल ने इस साल सबसे सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' पहले स्थान पर रही है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 10 2020, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

दिल बेचारा 
रिलीज डेट- 24 जुलाई, 2020
पहला स्थान
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश का ये बतौर डायरेक्टर डेब्यू था। 14 जून को सुशांत के निधन के बाद यह उनकी आखिरी रिलीज थी, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। ये हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का हिंदी रीमेक थी। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था, इसके चलते गूगल पर ये सबसे ज्यादा सर्च की गई। 

210

सूराराय पोट्टरु
दूसरा स्थान 
सूर्या स्टारर तमिल फिल्म 'सूराराय पोट्टरु' इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन सुधा कोंगारा ने किया है।

310

'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर'
रिलीज डेट- 10 जनवरी, 2020 
तीसरा स्थान
अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर 'तान्हाजी' इस साल की सबसे सफल फिल्म रही है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया था।

410

शकुंतला देवी
रिलीज डेट- 31 जुलाई, 2020
चौथे स्थान
विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शकुंतला देवी' महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक थी, जिसका डायरेक्शन अनु मेनन ने किया था। 31 जुलाई को फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

510

'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'
रिलीज डेट- 12 अगस्त, 2020
पांचवा स्थान
पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' फ्लाइट ऑफिसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक थी, जिसका डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय वायु सेना द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण विवादों में रही थी।

610

लक्ष्मी
रिलीज डेट-9 नवंबर, 2020
छठा स्थान
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। तमिल फिल्म 'कंचना 2' की इस रीमेक का डायरेक्शन राघव लॉरेंस ने किया था। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी।

710

सड़क 2
रिलीज डेट- 28 अगस्त, 2020
सातवां स्थान
आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' से महेश भट्ट निर्देशन में फिर से लौटे। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई, मगर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया में नेपोटिज्म का मुद्दा उछलने से इस मूवी को जमकर निशाना बनाया गया था।

810

बागी 3
रिलीज डेट- 5 मार्च, 2020
आठवां स्थान
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 3' का डायरेक्शन अहमद खान ने किया था। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों की तालाबंदी के ठीक पहले फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

910

एक्सट्रैक्शन
रिलीज डेट- 24 अप्रैल, 2020
नवां स्थान
नेटफ्लिक्स की ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा ने लीड रोल्स निभाए थे। ये लिस्ट में नवें स्थान पर है। 

1010

गुलाबो सिताबो
रिलीज डेट- 17 अप्रैल, 2020
दसवां स्थान 
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म सिनेमाघर बंदी होने की वजह से अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon Photo Viral: प्राइवेट विला में दिखे रोमांटिक!
Recommended image2
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, लेकिन रिपोर्टर ने चोरी से देखी, वायरल वीडियो देख लोगों ने लिए मजे
Recommended image3
Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में काम कर क्यों पछता रही यह एक्ट्रेस? बयां किया दर्द
Recommended image4
Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!
Recommended image5
Dhurandhar The Revenge की 100 CR की ओपनिंग, फिर भी इन 3 फिल्मों के Day 1 कलेक्शन से रह गई पीछे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved