- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आए दिन मारपीट करता था एक्ट्रेस का पति, तंग आकर दिया तलाक, अब अकेले पाल रही बेटा
आए दिन मारपीट करता था एक्ट्रेस का पति, तंग आकर दिया तलाक, अब अकेले पाल रही बेटा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्स मिस वर्ल्ड रहीं युक्ता मुखी 42 साल की हो गई हैं। 7 अक्टूबर, 1977 को बेंगलुरु में जन्मीं युक्ता 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सुर्खियों में आईं। युक्ता ने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'पोवेल्लम उन वसम' (2001) से की थी। युक्ता ने 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।
16

पति के खिलाफ दर्ज कराया था अननेचरल सेक्स का केस : युक्ता मुखी ने 3 जुलाई, 2013 को पति प्रिंस तुली के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में दहेज उत्पीड़न और अननेचरल सेक्स का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत में पति पर परेशान करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। युक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका हसबैंड उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि मैं फिल्मों में काम करूं।
26
ऐसे हुई थी प्रिंस तुली से युक्ता की मुलाकात : युक्ता मुखी और प्रिंस तुली की मुलाकात नागपुर में उस वक्त हुई थी, जब युक्ता एक फोटोशूट के सिलसिले में वहां गई थीं। तुली एक बड़े औद्योगिक घराने से संबंध रखते हैं। उनका परिवार होटल, मॉल्स, कॉलेज और इक्विपमेंट्स बनाने के फील्ड में एक्टिव है। दोनों ने नवंबर 2008 में नागपुर में शादी कर ली थी।
36
शादी के 5 साल बाद ही हो गया था युक्ता मुखी का तलाक : 7, सितंबर 2008 में युक्ता और प्रिंस की सगाई हुई और इसी साल नवंबर में नागपुर के गुरूद्वारे में सिख रीति-रिवाज से दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह शादी पांच साल भी नहीं चली। जुलाई 2013 में प्रिंस तुली से युक्ता का अलगाव हुआ और जून 2014 में आखिरकार युक्ता को नर्क जैसी जिंदगी से आजादी मिली।
46
अब अकेले ही बेटे को पाल रहीं युक्ता : बता दें, कि प्रिंस तुली और युक्ता मुखी का एक बेटा अहेरिन है, जिसकी कस्टडी अब उन्हीं के पास है। वो अकेले ही बच्चे की परवरिश कर रही हैं। 4 दिसंबर, 1999 को लंदन में युक्ता ने 49वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन जीता था। उन्होंने 93 देशों के कंटेस्टेंट को हराते हुए यह ताज अपने नाम किया था। इससे पहले भारत की रीता फारिया (1966) , ऐश्वर्या राय (1994) और डायना हेडन (1997) मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकी थीं।
56
युक्ता ने प्यासा से किया था बॉलीवुड डेब्यू : युक्ता मुखी ने 2002 में आई फिल्म 'प्यासा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी थे। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद 2005 में युक्ता ने दो और फिल्में 'मेमसाब' और 'लव इन जापान' में काम किया। ये फिल्में भी कुछ खास नहीं चलीं। 2006 में उन्होंने म्यूजिक एल्बम 'कठपुतली' में भी काम किया था।
66
2010 में आंखें कर दीं डोनेट : युक्ता ने 2010 में अपनी आंखें आई बैंक को डोनेट कर दीं। इसके अलावा भी वो कई सोशल और चैरिटेबल इवेंट्स में पार्टिसिपेट करती हैं। वो गरीब और दलित बच्चों की भी मदद करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos