देवी के भक्त हैं यहां के भालू, रोज नियम से आते हैं माता के दर्शन करने
रायपुर. (छत्तीसगढ़). हिंदू धर्म में देवी देवताओं के मंदिरों का अलग ही स्थान है। देश में ऐसे कई मंदिर हैं जहां श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन आज हम आपको आस्था से जुड़ी ऐसी ही एक विचित्र बात या जानकारी देने जा रहे हैं जिसको जान आपको हैरानी होगी। छत्तसीगढ़ में एक ऐसा अनोखा मंदिर हैं जहां पर रोज नियम से भालू आते हैं और देवी जी का प्रसाद ग्रहण करके वापस अपने स्थान पर लौट जाते है।
14

दरअसल यह मंदिर मुंगईमाता का मंदिर है। जो राजधानी रायपुर से 85 किमी दूर नेशनल हाइवे 53 पर एक पहाड़ी पर बना हुआ है। नवरात्रि के मौके पर यहां रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
देवी जी के इस मंदिर में जब श्रद्धालुओं वहां पहुंचने वाले भालुओं को देखते हैं तो वह यकीन नहीं कर पाते हैं। वह इनके लिए बिस्किट और मूंगलफली साथ ले जाते हैं और वहां पहुंचकर अपने हाथ से खिलाते हैं। कोई उनके साथ सेल्फी लेता है तो कोई उनका वीडियो बना लेता है।
34
श्रद्धालुओं का कहना है कि भालु माता के दर्शन करने आते हैं। वह किसी प्रकार का किसी का भी नुकसान नहीं करते हैं। कई लोगों की कहना है कि वह देवी जी की कृपा से यहां आते हैं। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भालुओं के साथ खेलते रहते हैं। ऐसी मान्यता हैं कि वहां के ग्रामीण लोग इन भालुओं को जामवंत के वंश का मानते है।
44
यह मंदिर महासमुंद जिले की पहाड़ियों में है। स्थानीयो लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 130 साल पुराना है। जानकारी के मुताबिक यह देवी मंदिर 1950 में के लिए बनाया गया था।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos