मंत्री जी का अनोखा नुस्खा, कहा -'पेट में दर्द हो तो पीनी चाहिए शराब'
भाजपा सरकार में मंत्री रहे अजय चंद्राकर के ऊपर साधा सीधा निशाना। विधायक चंद्राकर ने सरकार की फ्लैगशिप योजना को लेकर उठाए थे सवाल।
12

धमतरी: छत्तीसगढ़ के एक्साइज मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पेट दर्द होने पर अनोखा नुस्खा दे डाला, जिसके तहत उन्होंने शराब पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में हर बीमारी का इलाज होता है। आबकारी मंत्री, गुरुवार को हरेली पर्व के अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री कवासी लखमा ने, रमन सरकार में मंत्री रहे बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर पर निशाना साधते हुए पेट दर्द को लेकर बयान दिया। कहा कि 'अजय चंद्राकर के पेट में दर्द है तो महुआ की दारू पी लें, ठीक हो जाएगा।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

22
दरअसल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम को लेकर व्यंग कसा था। अजय चंद्राकर ने कहा था, 'जै हो नरवा घुरूवा बारी..पी के मस्त रहो संगवारी', मतलब ' अगर पेट में दर्द हो तो, दारु पी लें'। आबकारी मंत्री ने भी उनको जवाब, उन्हीं की भाषा में दिया।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos