MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • नक्सली हमले में 3 दिन से लापता है जवान, 5 साल की बेटी रोते हुए कह रही मेरे पापा को छोड़ दो नक्सल अंकल

नक्सली हमले में 3 दिन से लापता है जवान, 5 साल की बेटी रोते हुए कह रही मेरे पापा को छोड़ दो नक्सल अंकल

रायपुर (छत्तीसगढ़). शनिवार को बीजापुर के जंगल में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए। वहीं 31 जवान घायल हुए हैं। वहीं राकेश्वर सिंह मनहास नाम के एक जवान तीन दिन होने के बाद भी लापता है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को कब्जे में हैं, उसे उन्होंने बंधक बना लिया है। इधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फौजी की पांच साल की मासूम बेटी अपने पिता को याद कर बिलख रही है। वह बार-बार यही कह रही है कि पापा आप कहां हो जल्दी घर आ जाओ। बच्ची का दर्द दख हर कोई भावुक है। पढ़िए मासूम बेटी का दर्द.. 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 06 2021, 08:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


दरअसल, रविवार को 22 जवानों के शहादत की पुष्टि की गई थी। इनमें सभी के पार्थिव शरीर को सुरक्षाबलों ने हेलीकाप्टर की मदद से उठा लिया था। वहीं सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में तैनात राकेश्वर सिंह मनहास लापता थे। जिनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले तीन से लगातार सेना उनको बीजापुर और सुकमा के जंगलो में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं है।

26


जवान राकेश्वर सिंह की बेटी राघवी का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें राघवी ने नक्सलियों अपील करते हुए कहा कि पापा को छोड़ दीजिए, में उनको बहुत मिस कर रही हूं। प्लीज मेरी बात मान लीजिए में अपने पापा को बहुत प्यार करती हूं। उन्हें हमारे घर भेज दीजिए। मासूम बच्ची की यह बात सुनकर पूरा परिवार रोने लगा। राकेश्वर सिंह का परिवार उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है। 

36


वहीं जवान राकेश्वर सिंह की पत्नी मीनू मनहास का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मीडिया के जरिए पीएम मोदी से अपील भी की है। मीनू ने कहा कि  'मोदी जी मेरे पति को वापस ले आइए। अगर वह सुरक्षित हैं तो उन्हें वापस ला दो जैसे अभिनंदन को पाकिस्तान से वापस लेकर आए थे। वैसे ही मेरे पति को वापस ला दो।'

46


 राकेश्वर सिंह के चचेरे भाई गोविंद सिंह ने बताया कि दो दिन होने के बाद हमने जब सीआरपीएफ कंटोल रूम में बात की तो अधिकारियों बताया गया कि उनके बारे में भी अभी कोई खबर नहीं है। राकेश्वर सिंह की तलाश की जा रही है और जैसे ही कोई सूचना मिलता है फौरन बताया जाएगा। 
 

56


मीनू मनहास ने बताया कि मेरी राकेश्वर आखिरी बात शुक्रवार को हुई थी। रात के 10 मैंन उनसे बात की थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अभी एक ऑपरेशन के लिए निकल रहे हैं, इसलिए कल आकर बात करता हूं। पत्‍नी ने रोते कहती है कि आज तक उनका कल नहीं आया। पता नहीं वह कहां होंगे और किस हाल में होंगे।  
 

66

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हमले के दौरान  राकेश्वर सिंह मनहास की गोलियां खत्म हो गई थीं। इस दौरान वह अपने आप को बचाने के लिए एक पहाड़ी के पीछे छिप गए। रात होने के कारण वह रास्ता भटक गए और गांव की तरफ चले गए। जहां  नक्सली संगठन ने उनको देख लिया और उनकी रायफल छीनते हुए बंधक बना लिया। वहीं सीआरपीएफ के अधिकारियों ने भी कहा कि है कि कुछ इनपुट तो मिले हैं जिससे पता चला है कि राकेश्वर को  माओवादियों ने बंधक बना लिया है। कुछ स्थानीय पत्रकारों ने जवान के बंधक होने का दावा भी किया है।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Valentine Week में कपल का खतरनाक इश्क, प्रॉमिस डे पर वादा कर किया सुसाइड
Recommended image2
Chhattisgarh Crime News: पिता से झगड़ा और यूट्यूबर बेटी ने कर दिया SHOCKING कांड
Recommended image3
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, CM विष्णु देव साय ने दिया आशीर्वाद
Recommended image4
Chhattisgarh News: मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूती
Recommended image5
Bastar Pandum 2026: सुकमा में बस्तर पंडुम का भव्य समापन, कलाकारों को मिला 50 हजार का पुरस्कार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved