MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • कोरोना के खौफ में अच्छी तस्वीर: गर्भवती DSP कड़ी धूप में निभा रहीं फर्ज, कहती अब तो मान जाओ

कोरोना के खौफ में अच्छी तस्वीर: गर्भवती DSP कड़ी धूप में निभा रहीं फर्ज, कहती अब तो मान जाओ

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़). देश में कोरोना महामारी के चलते हाहाकर मचा हुआ है, इसके बाद भी लोगों की लापरवाही सामने आ रही हैं। वह बेवजह घरों से बाहर निकलने में नहीं कतरा रहे हैं। ना तो उनके मुंह पर मास्क है और ना ही साथ में कोई सैनेटाइजर। ऐसे बेपरवाह लोगों को समझाएश देने के लिए एक महिला डीएसपी सड़कों पर उतरी हैं। जहां वो मास्क लगाने और घरों में रह कर सुरक्षित रहने की अपील कर रही हैं। जबकि वह खुद 5 महीने की गर्भवती हैं, लेकिन ड्यूटी से कोई समझौता नहीं कर रही हैं। चिलचिलाती धूप में अपना फर्ज निभा रहीं हैं। आइए जानते हैं इस जिंदादिल लेडी अफसर की कहानी... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 20 2021, 08:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


दरअसल, कोरोना के कहर में अपने फर्ज से समझौता नहीं करने वाली यह जिंदादिल अफसर डीएसपी शिल्पा साहू हैं, जो इस समय दंतेवाड़ा में तैनात हैं। वह अपने इलाके के लोगों से गाइडलाइन का सख्ती से और निवेदन करके पालन करा रही हैं। सोमवार उनकी यह तस्वीर सामने आई है, जहां वह खुद सड़कों पर उतर आईं। वह अपने हाथ में डंडा लेकर बेवजह घर से निकलने वालों को नसीहत दे रही हैं।
 

26


सोशल मीडिया पर यूजर इस निष्ठावन अफसर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई लिख रहा कि ''अपने फर्ज की खातिर यह अफसर  अपने साथ-साथ आने वाले बच्चे की जिंदगी दांव पर लगाकार कोविड काल में ड्यूटी कर रही हैं''। तीखी धूप में वह मास्क लगाने की समझाइश दे रही हैं। इतना ही नहीं डीएसपी ऐसे लोगों से अपील करती हुई कहती हैं कि ''हम सड़कों पर इसलिए उतरे हैं ताकि आप अपने घर में परिवार के साथ सुरक्षित रहें''। अगर इसके बाद भी कोई नहीं मानता है तो डीएसपी अपनी टीम के साथ रहकर लापरवाह लोगों का चालान भी बना देती हैं।

36


डीएसपी शिल्पा की इस जिंदादिली की राज्य के ही नहीं, देश के कई अफसर भी तारीफ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर लिखा ''शिल्पा गर्भावस्था के दौरान भी चिलचिलाती धूप में अपनी टीम के साथ सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात हैं और लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रही हैं''।

46


बता दें कि डीएसपी शिल्पा के पति भी पुलिस में है, उनका नाम देवांश सिंह राठौर है और वह डीएसपी हैं। एक इंटरव्यू में देवांश ने बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसके बाद हम लोगों ने जून 2019 में शादी कर ली।। देवांश बताते हैं कि हम दोनों के बीच ट्यूनिंग अच्छी है। सबसे बड़ी बात हमारे विचार भी मिलते हैं।
 

56


शुरूआती दिनों में डीएसपी शिल्पा साहू और उनके पति देवांश की ड्यूटी नक्सल प्रभावित जिलों में रही है। पति  देवांश बस्तर बटालियन को लीड करते थे, जबकि शिल्पा दंतेश्वरी फाइटर की हेड थीं। शिल्फा अभी भी  दंतेवाड़ा में ड्यूटी कर रही हैं। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कभी-कभी वह देवांश के साथ जंगल में नक्सलियों का सफाया करने के लिए जाती थीं।

66


डीएसपी शिल्पा  2016 बैच की डीएसपी हैं, वह अपनी चार बहनों में वे सबसे बड़ी हैं। उनके पति देवांश का कहना है कि है वह पुलिस में हूं, इसलिए  अपनी पत्नी की जिम्मेदारियों को समझता हूं।  इसलिए वे उन्हें ड्यूटी करने में सपोर्ट करते हैं।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Valentine Week में कपल का खतरनाक इश्क, प्रॉमिस डे पर वादा कर किया सुसाइड
Recommended image2
Chhattisgarh Crime News: पिता से झगड़ा और यूट्यूबर बेटी ने कर दिया SHOCKING कांड
Recommended image3
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, CM विष्णु देव साय ने दिया आशीर्वाद
Recommended image4
Chhattisgarh News: मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूती
Recommended image5
Bastar Pandum 2026: सुकमा में बस्तर पंडुम का भव्य समापन, कलाकारों को मिला 50 हजार का पुरस्कार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved