MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • एक जवान शहीद होते ही पुलिस ने 4 नक्सलियों को सुलाई मौत की नींद, जानिए किस पर कितने लाख का था इनाम

एक जवान शहीद होते ही पुलिस ने 4 नक्सलियों को सुलाई मौत की नींद, जानिए किस पर कितने लाख का था इनाम

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में  शुक्रवार देर रात पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) शहीद हो गया है। वहीं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए। इन चारों नक्सलियों पर पुलिस ने लाखों का इनाम घोषित कर रखा था। इसमें मानपुर मोहला एरिया कमेटी के सदस्य अशोक पर 8 लाख,.कृष्णा पर 5 लाख, प्रमिला पर 1 लाख और सरिता पर 1 लाख का इनाम था। इस बात की पुष्टि एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने की। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 09 2020, 07:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि शाम पुलिस टीम नक्सली जंगल इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान माननपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परदोनी के जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने एंबुश लगाकर जवानों पर फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों तरफ से दो घंटों तक मुठभेड़ जारी रही। 

27

बता दें कि शहीद जवान श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर जिले के निवासी बताया जा रहा है। वह मदनवाड़ा थाने के प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक थे। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया-हमले में सब इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भी वह रुके नहीं और नक्सलियों को मार गिराया।
 

37

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस की गोलीबारी के कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी की तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए।

47

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।

57

मुठभेड़ की जगह से जवानों ने एक AK -47 राइफल, 1 SLR  और 2 .315 बोर राइफल बरामद किया है। बता दें  12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में हुए नक्सल मुठभेड़ में एक एसपी समेत 29 जवान शहीद हुए थे।

67

छत्तीसगढ़ डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी की नक्सली गांव में खाना बना रहे हैं। जिसके बाद तीन अलग-अलग थानों से टीम भेजी गई थी।

77

मारे गए चारों नक्सली मानपुर मोहला एरिया कमेटी के सदस्य अशोक, कृष्णा, प्रमिला और सरिता हैं।

    छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

    About the Author

    AN
    Asianet News Hindi
    एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

    Latest Videos
    Recommended Stories
    Recommended image1
    10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
    Recommended image2
    छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
    Recommended image3
    Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
    Recommended image4
    छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
    Recommended image5
    Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
    NEWS
    Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
    SPORTS
    Sports News in HindiCricket News in Hindi
    ENTERTAINMENT
    Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
    BUSINESS
    Business News in HindiMoney News in Hindi
    CAREER
    Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
    ASTROLOGY
    Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
    STATES
    Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
    Asianet
    Follow us on
    • Facebook
    • Twitter
    • whatsapp
    • YT video
    • insta
    • Download on Android
    • Download on IOS
    • About Website
    • Terms of Use
    • Privacy Policy
    • CSAM Policy
    • Complaint Redressal - Website
    • Compliance Report Digital
    • Investors
    © Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved