- Home
- States
- Chhattisgarh
- ऐसे लोगों को डंडा न पड़े..तो क्या होना चाहिए, देखें लॉकडाउन की कुछ तस्वीरें और हो जाइए ALERT
ऐसे लोगों को डंडा न पड़े..तो क्या होना चाहिए, देखें लॉकडाउन की कुछ तस्वीरें और हो जाइए ALERT
रायपुर, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर पेंड्रा जिले की है। तमाम समझाइश और सचेत करने के बावजूद लोगा बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त हुआ है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी खुद डंडा लेकर सड़क पर उतर आईं। कलेक्टर ने अगल-अलग कई जगहों को दौरा किया और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। बता दें कि दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। कोरोनावायरस अब तक 16,510 लोगों की जान ले चुका है। 3 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इसमें से 1 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 471 है।
16

कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें रोकने सख्ती जरूरी है।
26
यह तस्वीर राजस्थान के जयपुर की है। यहां सरकार ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई है। बेवजह घर से निकलने वालों को 6 महीने की जेल और जुर्माना या दोनों हो सकता है।
36
यह तस्वीर हरियाणा के पानीपत की है। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को ऐसे सबक सिखाया गया। ये वो लोग हैं, जो अपने साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
46
56
यह तस्वीर झारखंड के रांची की है। यहां सिलेंडर लेने लोगों को लाइन में लगे देखकर हैरानी होना स्वाभाविक है। यह प्रशासनिक खामी का उदाहरण है और लोगों की लापरवाही का भी।
66
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के खंडवा की सब्जी मंडी की है। जिले में 26 मार्च तक लॉक डाउन है। इसके बावजूद लोग बेपरवाह घरों से बाहर निकल आए। ऐसे लोगों को सबक सिखाने पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos