MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • रात 3.05 बजे बुआ के पास आया कॉल-'मैंने तुम्हारी भतीजी का मर्डर कर दिया है, लाश शिव मंदिर चौक पर मिलेगी'

रात 3.05 बजे बुआ के पास आया कॉल-'मैंने तुम्हारी भतीजी का मर्डर कर दिया है, लाश शिव मंदिर चौक पर मिलेगी'

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद एक शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो लगातार 16 साल की लड़की को छेड़ता रहा। उसने लड़की और उसके परिजनों में खौफ पैदा कर दिया था। आरोपी लगातार लड़की का पीछा करता था। अब उसने लड़की का मर्डर कर दिया। आरोपी के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद भी वो लड़की को परेशान कर रहा था। इसे देखते हुए पिता ने बेटी को उसकी बुआ के घर भेज दिया था। मामला कोटा क्षेत्र के लमेर गांव का है। आरोपी ने 20 दिन पहले लड़की के पिता को फोन करके केस वापस लेने के लिए धमकाया था। उसने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया, तो वो लड़की की हत्या कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के कछार गांव की रहने वाली वंशिका उर्फ मुस्कान 11वीं की छात्रा थी। पिता मनहरण मानिकपुरी ने आरोपी के डर से बेटी को बुआ प्रिया मानिकपुरी के घर कोटा क्षेत्र के ग्राम लमेर में भेज दिया था। गुरुवार रात करीब 3.05 बजे आरोपी ने बुआ को फोन करके बताया कि उसकी भतीजी की हत्या कर दी है। लाश शिव मंदिर चौक पर पड़ी है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 13 2020, 10:32 AM IST| Updated : Jun 13 2020, 04:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो मुस्कान जिंदा थी। उसे फौरन 108 से कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पिता ने बताया कि उसकी बेटी सरकंडा के एक स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी दीपक श्रीवास्तव उसे आते-जाते परेशान करता था। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लड़की के सिर के पीछे और माथे पर चोट के निशान थे। टीआई राजकुमार शोरी का अंदेशा है कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। बताते हैं कि 15-20 दिन पहले आरोपी के पिता ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था। कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि कहा जा रहा है कि वो अपने बेटे की हरकतों से परेशान थे। आगे पढ़िए महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग का दिल दहलाने वाला मामला..

25

एक ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करने पर यहां एक दलित लड़के को खौफनाक मौत देने का मामला सामने आया है। ऑनर किलिंग की यह घटना पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड में 7 जून की रात की है। लेकिन यह मामला मीडिया में अब तेजी से चर्चाओं में आ रहा है। दरअसल, प्रेमी ने मरने से पहले पुलिस को घटनावाले दिन का खौफनाक मंजर बयां किया था। उसने बताया था कि कैसे लड़की के परिजनों ने उसे बेइज्जत किया और फिर हमला किया। लड़के को गंभीर घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 20 साल के युवक विराज जगताप ने पुलिस मरने से पहले बयान दिया कि उसके मुंह पर थूका गया। इससे पहले लड़की के पिता ने ऑटो से उसे टक्कर मारी। इसके बाद 6 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। वो जान बचाने भागता रहा..गिड़गिड़ाता रहा..लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। घटनावाले दिन वो अपनी बाइक पर था..तभी लड़की के पिता ऑटो से पीछे से टक्कर मार दी थी। आगे पढ़िए इसकी घटना के बारे में..
 

35

मृतक के परिजनों और उसके भाई सागर ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताया। 7 जून की रात करीब 9 बजे लड़की के परिजनों ने विराज को कॉल किया था। वे इस प्रेम संबंध के बारे में पूछताछ करना चाहते थे। विराज उनके बुलाने पर घर चला गया। वहां, लड़की के परिजनों ने विराज की खूब बेइज्जती की। उसे नीची जाति का बताकर अपमानित किया। विराज वहां से चुपचाप निकल आया। लेकिन पीछे से लड़की के परिजन आ गए और विराज की जान ले ली। आगे पढ़िए इसकी घटना के बारे में..

45

एसपी श्रीधर जाधव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जब विराज घायल पड़ा था, तब लड़की के पिता जगदीश काते ने उसके मुंह पर थूक दिया। बताते हैं कि विराज जान बचाने गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन आरोपी बार-बार यही कहते रहे कि वो नीची जाति का होकर उनकी बेटी से संबंध कैसे रख सकता है? विराज ने मरने से पहले पुलिस का बयान दिया था कि प्रेमिका के परिजन उसे मरा समझकर छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आगे पढ़िए इसकी घटना के बारे में...

55

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved