MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • प्रेमी को भेजा वॉटसऐप पर आखिरी मैसेज-'बहुत दूर जा रही हूं, अब ऊपर ही मुलाकात होगी'

प्रेमी को भेजा वॉटसऐप पर आखिरी मैसेज-'बहुत दूर जा रही हूं, अब ऊपर ही मुलाकात होगी'

बिलासपुर, छत्तीसगढ़.  प्यार में जब शंका के बीज पड़ जाते हैं, तो नतीजा बेहद खतरनाक होता है। कोई स्वयं से अपनी जिंदगी खत्म कर लेता है, तो कोई हत्यारा बना जाता है। प्यार और परिवार से जुड़ीं से ये अपराध कहानियां ALERT करती हैं। ये कहानियां देश के अलग-अलग शहरों की हैं। पहली कहानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। यहां बुधवार देर शाम 17 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपने प्रेमी को वॉटसऐप पर मैसेज भेजा। इसमें जिंदगी के गुडबाय कहने की बात लिखी। मैसेज पढ़कर युवक ने लड़की के किसी पड़ोसी को भेजा। उसने जाकर देखा, तो लड़की फांसी पर लटक चुकी थी। मृतका विभा वर्मा सरकंडा क्षेत्र के अशोक विहार में रहती थी। उसकी दो बहने हैं, जो गांव में रहती है। पिता काम पर चले गए थे। मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। लड़की चांटीडीह स्थित प्राइवेट हास्पिटल में जॉब करती थी। उसने मैसेज में लिखा कि 'बहुत दूर जा रही हूं। अब ऊपर ही मुलाकात होगी। जिंदगी को बाय बाय।' आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 20 2020, 11:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

लड़की ने जिस युवक को मैसेज किया था, वो डबरीपारा का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की का परिवार पहले डबरीपारा में ही रहता था। 2 महीने पहले ही ये लोग अशोक विहार में शिफ्ट हुए हैं। पुलिस इसे प्यार में नाकामी से जोड़कर देख रही है। आगे पढ़ें-एक 'निकम्मे' और शराबी से लवमैरिज करने का पछतावा, 5 महीने बाद मिली चौंकाने वाली खबर

27

बोकारो, झारखंड. लवमैरिज के 5 महीने बाद ही एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन इसका पता बुधवार सुबह चला। मामला माराफारी थाना क्षेत्र स्थित बहागढ़ का है। 20 वर्षीय मलोती ने जुलाई में ही शुभम सोरेन से लवमैरिज की थी। लेकिन शुभम शराब का आदी था। यही नहीं, वो कोई काम भी नहीं करता था। मान जा रहा है कि युवती यह शादी करके पछता रही थी। हालांकि युवती के भाई ने इसे हत्या बताया है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। मलोती का शव खपरैल के घर में दुपट्टे से लटका मिला। मलोती के बड़े भाई महेंद्र मुर्मू ने पुलिस को बताया कि शुभम मलोती के साथ मारपीट करता था। आगे पढ़ें-लवमैरिज का दर्दनाक अंत: दिवाली से पहले पत्नी ने जहर खाकर दी जान, अब पति ने ट्रेन से लगाई मौत की छलांग

37

जलगांव, महाराष्ट्र. पत्नी की सुसाइड से दु:खी पति ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। इससे पहले ट्रेन के गेट पर खड़े होकर उसने फेसबुक पर LIVE आकर अपने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश दिया। पत्नी ने दिवाली से पहले जहर खाकर जान दी थी। घटना शहर के कंचननगर इलाके की है। प्रमोद शेटे ने मंगलवार को सुसाइड किया। प्रमोद और कंचन शेटे (26) ने लवमैरिज की थी। उनके दो मासूम बच्चे हैं। प्रमोद ने वीडियो के जरिये अपने माता-पिता को सुसाइड के बारे में बताया। आगे पढ़ें-28 के पति और 23 साल की पत्नी के बीच दिवाली की रात आ गया 'वो'..सामने आई यह कहानी

47

रेवाड़ी, हरियाणा. पति-पत्नी और 'वो' के शक में यहां एक मर्डर सामने आया है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित कॉलोनी से दिवाली की रात गायब हुई 23 वर्षीय महिला की हत्या किसी और ने नहीं, उसके पति ने ही की थी। इस मामले में आरोपी के साथ उसके पिता को भी अरेस्ट किया गया है। लक्ष्मण सिंह मूल रूप से कोसली क्षेत्र के गांव भड़ंगी के रहने वाले हैं। यहां वे अपने बेटे 28 वर्षीय आशीष उर्फ मोनू यादव के साथ रहते हैं। दिवाली के अगले दिन परिजनों ने मॉडल टाउन थाना में पूजा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपी आशीष ने माना कि उसे अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध होने का शक था। उसने शव को बेडशीट से बांधकर ठिकाने लगाया था। आगे पढ़ें-लवमैरिज के 39 दिन बाद: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद करके 8वीं मंजिल से कूद गई नर्स पत्नी

57

भिलाई, छत्तीसगढ़. सालभर पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी 39 दिन पहले लवमैरिज के बाद पूरी हुई। लेकिन अब अचानक प्रेमिका के मोबाइल पर कोई ब्लैकमेलिंग के कॉल करने लगा, मैसेज भी भेजने लगा। रविवार रात करीब 9.30 बजे पति-पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी ने पति को बेडरूम में लॉक किया और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में हुई। रात करीब 10.30 बजे नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि उन दोनों की पहचान सालभर पहले एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने 8 अक्टूबर को ही कोर्ट में लवमैरिज की थी। प्रीति ने यह दूसरी शादी की थी। उसकी पहली शादी से हुई बेटी को नानी अपने साथ लेकर चली गई थी। आगे पढ़ें-बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

67

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात को मौत हो गई थी। रविवार को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था। आगे पढ़ें अपराध की कुछ चौंकाने वाली घटनाएं....

77

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
Recommended image2
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image3
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image4
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image5
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved