- Home
- States
- Chhattisgarh
- 1KG मूंगफली फैलाकर बैठे डॉक्टर ने नर्सों से कहा-'जब तक पूरी न खा लूं बैठी रहना'
1KG मूंगफली फैलाकर बैठे डॉक्टर ने नर्सों से कहा-'जब तक पूरी न खा लूं बैठी रहना'
यहां के सरकारी आयुर्वेद कॉलेज में एक डॉक्टर की ड्रामेबाजी का मामला सामने आया है। नाइट ड्यूटी करने वालीं नर्सों से एक डॉक्टर ने बदतमीजी की इंतेहा कर दी। उसने नर्सों को तब तक अपने सामने बैठाए रखा, जब तक कि उसने एक किलो मूंगफली चट नहीं कर लीं।
13

रायपुर. यह अजीबो-गरीब मामला सरकारी आयुर्वेद कॉलेज का है। यहां के एक डॉक्टर पर नाइट ड्यूटी करने वालीं नर्सों को परेशान करने का आरोप लगा है। डॉक्टर ने नर्सों को तब तक अपने सामने बैठाए रखा, जब तक वो मूंगफली खाता रहा। हैरानी की बात है कि नर्सें भी चुपचाप बैठी रहीं। डॉक्टर ने 100-200 ग्राम नहीं, एक किलो मूंगफली मंगाकर रखी हुई थीं। इस दौरान मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
शुक्रवार को नर्सों ने इसकी शिकायत प्रिंसीपल डॉ. जीएस बघेल से की। हालांकि बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ने बदतमीजी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। प्रिंसीपल ने दो टूक कहा कि नर्सों को सुपरिटेंडेंट से बात करनी चाहिए। घटना गुरुवार रात 12 बजे के बाद की बताई जाती है। डॉक्टर ने एक-दो नहीं, सभी वार्डों की स्टाफ नर्सों को बुलाकर अपने पास बैठाकर रखा।
33
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक नर्स बोल रही है कि डॉ. सोमेश सर फल्ली खा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरे सामने रातभर बैठो रहो।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos