MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • 'नाबालिग प्यार-मोहब्बत के फिल्मी चक्कर में न आएं, पहले लिव में रहती हैं, फिर रेप का केस दर्ज कराती हैं'

'नाबालिग प्यार-मोहब्बत के फिल्मी चक्कर में न आएं, पहले लिव में रहती हैं, फिर रेप का केस दर्ज कराती हैं'

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने रेप के मामलों में एक शर्मनाक बयान दिया है। एक मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि लड़कियां अपनी सहमति से संबंध बनाती हैं। फिर लिव इन में रहने लगती हैं। जब रिश्ते बिगड़ते हैं, तो रेप का केस दर्ज करा देती हैं। इसलिए सबसे पहले अपने रिश्ते को देखना चाहिए। ऐसे रिश्ते में पड़ने से हमेशा बुरा होता है। डॉ. किरणमयी ने नाबालिगों को नसीहत दी कि उन्हें अपने अधिकार पता होना चाहिए। प्यार-मोहब्बत के फिल्मी तरीके और इनके चक्कर से बचना चाहिए। कई लड़कियां 18 की होते ही शादी कर लेती हैं। फिर आयोग में शिकायत लेकर आती हैं। यह दुनिया फिल्मी नहीं है। आगे पढ़िए और क्या कहा..

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 11 2020, 11:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18


बिलासपुर के प्रार्थना भवन में सुनवाई के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. किरणमयी नायक ने कहा अगर कोई शादी-शुदा आदमी आपको प्यार में फांस रहा है, तो आपको पता होना चाहिए कि वो झूठ बोल रहा है। इससे आपका परिवार बर्बाद हो जाएगा। आगे पढ़ें-एक्ट्रेस ने खोला बंद कमरे में हुई लवमैरिज का राज़-'अब मैं उसकी दी साड़ी पहनकर मरना चाहती हूं'

28

रायगढ़, छत्तीसगढ़. छालीवुड(छत्तीसगढ़ी फिल्में) एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा ने अपने प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर 1 नवंबर को खुद को आग लगा ली थी। 8 दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुष्पा लैलूंगा की रहने वाली थीं, लेकिन कुछ समय से रायगढ़ में रह रही थीं। पुष्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने अपने प्रेमी पर गंभीर इल्जाम लगाए। एक्ट्रेस का आरोप था कि प्रेमी मोहन ने उससे बंद कमरे में शादी की। उसने मोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। अब वो उस पर गलत लांछन लगा रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा अपने प्रेमी मोहन पटेल के बारे में काफी कुछ कहते दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो जिससे बहुत प्यार करती थी, उसने घर पर आकर गंदी-गंदी गालियां दीं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे बदनाम किया। इसी वजह से वो सुसाइड करने जा रही है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

38

वीडियो में जिस तरह से एक्ट्रेस कहते सुनी गई, उससे लगता है कि उसने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि जब तक उसका मन किया..प्यार करता रहा, लेकिन फिर उसे धंधेबाज कहने लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिर्फ इंसाफ चाहती है। क्योंकि उसने गलत किया। आगे पढ़ें रेप से जुड़े कुछ सनसनीखेज मामले...

48

सूरत, गुजरात. यहां 17 साल की लड़की के किडनैप और फिर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शातिर बदमाश है। वो कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। उस पर हत्या के दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है। पीड़िता मान दरवाजा इलाके की रहने वाली है। वो 19 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। आरोपी का नाम भूपत उर्फ भोपो पुत्र नानजी राठौड़ है। वो भी पीड़िता के ही इलाके में रहता है। सलाबतपुरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि भूपत एक मामले में बरी हो गया था। दूसरे में वो जेल में था। आरोपी और पीड़िता पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी उसे झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। 

58

बलरामपुर, छत्तीसगढ़. यहां 9वीं की छात्रा के साथ 8 युवकों द्वारा गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अभी 2 आरोपी पकड़े जा सके हैं। लड़की 20 नवंबर को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। पुलिस की पड़ताल में मालूम चला कि पीड़िता अंबिकापुर के गांधीनगर में अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। पुलिस ने जब उसे बरामद किया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि 20 नवंबर को अंबिकापुर में उसे परसोड़ी निवासी सिद्धांत सागर उर्फ अमरेश (22) अपने साथ ले गया और फिर रेप किया। इसके बाद 7 अन्य लोगों ने भी रेप किया। हैरानी की बात यह है कि लड़की सिर्फ तीन आरोपियों अमरेश के अलावा सूरजपुर निवासी आलम साय और मैनपाट निवासी मनीष उरांव को ही जानती है। पांच अन्य युवक कौन थे, वो नहीं जानती। पुलिस ने अमरेश और आलम साय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

68

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी।  मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया।

78

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पिछले दिनों अपनी 13 साल की बीमार बेटी के साथ रेप (minor rape) करने वाले एक पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बेटी को अस्पताल से दिखाकर घर लौट रहा था। रास्ते में वो उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने रेप किया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा था। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है।

88

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
Recommended image2
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image3
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image4
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image5
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved