MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • NGO का काम दिलाने के बहाने अपने चेंबर में महिला को ले जाते थे कलेक्टर साब..चौंकाने वाला खुलासा

NGO का काम दिलाने के बहाने अपने चेंबर में महिला को ले जाते थे कलेक्टर साब..चौंकाने वाला खुलासा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. जांजगीर-चांपा के कलेक्टर रहे जनक पाठक पर एक महिला के सनसनीखेज आरोप के बाद प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप गया है। महिला ने आईएस पर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को अश्लील फोटोज, मैसेज और बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है। महिला ने कहा कि पाठक ने उसके NGO को प्रोजेक्ट दिलाने के बहाने चेंबर में शारीरिक शोषण किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वो अपनी समस्या लेकर पाठक से मिली थी। तब वो जांजगीर-चांपा में कलेक्टर थे। इसके बाद पाठक से उसकी बातचीत होने लगी। पाठक ने उसे एनजीओ का काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 15 मई को कलेक्टोरेट में पाठक ने अपने चेंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जानिए पूरी कहानी..

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 04 2020, 03:33 PM IST| Updated : Jun 04 2020, 03:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

महिला का आरोप है कि पाठक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब डेढ़ महीने बाद भी उसे काम नहीं मिला, तब उसे पाठक की चालाकी समझ आई। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत अफसरों के जरिये सरकार तक पहुंचा दी।
 

25

महिला ने सबूत के तौर अश्लील मैसेज, बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोज पेश किए हैं। 

35

 शिकायत के बाद मौजूदा जांजगीर-चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारुल माथुर को मामले की जांच कराने को कहा। एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह मामले की जांच कर रही हैं। जनक पाठक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

45

बता दें कि 2007 बैच के आइएएस जनक पाठक जून 2019 को जांजगीर-चांपा कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए थे। कुछ दिन पहले ही उनका यहां से तबादला हुआ है। 28 मई को यशवंत कुमार यहां के कलेक्टर बने हैं। पाठक को मंत्रालय में भू-अभिलेख शाखा में भेजा गया है। (तस्वीर जनक पाठक)

55

इस मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने भी मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने को कहा है। वहीं कहा जा रहा है कि पाठक एफआईआर रद्द कराने हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। (तस्वीर जनक पाठक)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved