MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • मासूम बच्चा बोला, 'पापा दीदी को भैया अपने साथ ले गए हैं'...बिन मां की बच्ची की शॉकिंग स्टोरी

मासूम बच्चा बोला, 'पापा दीदी को भैया अपने साथ ले गए हैं'...बिन मां की बच्ची की शॉकिंग स्टोरी

सूरजपुर, छत्तीसगढ़. यहां एक 7 साल की बच्ची के साहस के आगे 22 साल के शैतान भैया का नापाक मंसूबा नाकाम हो गया। आरोपी बिन मां की बच्ची पर लंबे समय से बुरी नजर गड़ाए बैठा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। यहां 18 मार्च की रात पड़ोस में रहने वाला आरोपी मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया था। लेकिन बच्ची उसकी हरकतों को समझ गई और चिल्लाते हुए उसे धक्का देकर भाग निकली। बच्ची के पिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई FIR में बताया कि उसकी पत्नी की 3 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी बेटी के अलावा सबसे छोटा बेटा भी है। घटनावाले दिन उसके घर का बल्ब फ्यूज हो गया था। वो उसे लेने बाजार गया था। जब घर लौटा, तो बेटी को न देखकर बेटे से पूछा। बेटे ने बताया कि उसे पड़ोस में रहने वाला भैया अपने साथ ले गया है। इसके बाद पिता बेटी को ढूंढने निकल पड़े। इस बीच बच्ची आरोपी के चंगुल से बचकर निकल आई।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 21 2020, 02:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची ने बताया कि भैया उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। एकांत में वो उसके साथ गंदी हरकत कर रहे थे , इस पर उसने शोर मचा दिया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। (आगे पढ़िए ऐसी ही कुछ अन्य घटनाएं...)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
यह घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर की है। आरंग की रहने वाली पीड़िता दो महीने पहले स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी तबीयत खराब हुई। वो श्यामा बाजार स्थित डॉ. मन्नूलाल तारक के क्लीनिक पहुंची। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर की नीयत खराब हो गई। उसने छात्र को बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। फिर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। 2 महीने बाद बच्ची की मां को उसके गर्भवती होने का पता चला। 17 मार्च को इस मामले में FIR दर्ज कराई गई। आरोपी अब जेल में है।
37
यह घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की है। यहां पीड़ित बच्ची की उम्र महज 11 साल और 7 महीने की है। उसे 6 महीने का गर्भ है। घटना 20 फरवरी को सामने आई थी। पीड़िता छठवीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि उसके ही एक रिश्तेदार ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की जान बचाने मां-बाप हाईकोर्ट से गर्भपात की अनुमति मांग रहे हैं।
47
यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रा को कोई नशीली चीज खिलाकर शारीरिक शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया था। इस घटना को स्कूल के ही एक टीचर ने स्टाफ रूम में अंजाम दिया। करीब दो महीने से छात्रा को मासिक धर्म नहीं आ रहा था। इसे लेकर मां को कुछ चिंता हुई। मां ने बेटी से अकेले में पूछा, तो वो रो पड़ी। उसने सारी आपबीती कह सुनाई। आरोपी टीचर का नाम राशिद खान।
57
यह मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का है। परपोंडी के थाना प्रभारी सीआर ठाकुर ने बताया कि यह सौतेला पिता डरा-धमकाकर लंबे समय से अपनी बेटी का रेप कर रहा था। बताते हैं कि बच्ची की मां ने 10 साल पहले आरोपी से शादी की थी। आरोपी आदतन नशेड़ी है।
67
यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है। यहां एक नाबालिग के किडनैप और फिर उसे कैद करके रेप करने की इस चौंकाने वाली कहानी का 2 महीने बाद खुलासा हुआ था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने 7 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग किसी काम के सिलसिल में अकेली धमतरी जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे आरोपी पुष्प कुमार साहू मिला। वो लड़की का दोस्त था। पलारी के रहने वाले आरोपी ने लड़की का अपनी बातों में उलझाया और उसे अपने साथ बालोद ले गया था। लड़की ने मौका पाकर पुलिस को कॉल किया था। आरोपी अब जेल में है।
77
यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। घटना दिसंबर, 2019 में सामने आई थी। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक गांव का परिवार मजदूरी करने आया था। माता-पिता हर दिन बच्ची को घर पर छोड़कर मजदूरी करने चले जाते थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी उनके घर में घुस आया और 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश
Recommended image2
Chhattisgarh News: जशपुर का दुलदुला इको पार्क बना वेस्ट टू बेस्ट मॉडल, कबाड़ से तैयार हुआ पर्यटन केंद्र
Recommended image3
Herbal Coffee: छिंद के बीजों से बनी कैफीन फ्री कॉफी, बस्तर के युवा ने किया कमाल
Recommended image4
CHHATTISGARH NEWS: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Recommended image5
CG News: बस्तर की सल्फी को हेल्दी ड्रिंक बनाने में जुटे युवा नवाचारक, मिला इनोवेशन अवार्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved